वाशी। वाशी मेवाड़ संघ द्वारा गुजरात भवन में पूज्य चंद्रयशा जी म.सा. के 68 दिवसीय तप पर तप अनुमोदना महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन पूज्य श्री देवेंद्र मुनि जी, गोंडल संघ, साध्वी श्री सुमनप्रभा म.सा., साध्वी स्वर्ण श्री म.सा., साध्वी चंद्रयशा जी म.सा., साध्वी श्री देशना जी म.सा, साध्वी श्री देवेंद्रप्रभा जी म.सा. एवं साध्वी श्री विभाश्री जी मा. सा एवं दिगंबर संघ एवं तेरापंथ समाज की संतों के सानिध्य में हुआ।
साध्वी श्री के मुखारबिंद से उच्चारित मंगलाचरण गीतिका के साथ तप अनुमोदना महोत्सव कार्यक्रम की शुरुवात हुई। स्वागत गीतिका का संगान महिला मंडल ने किया। वाशी मेवाड़ भवन संरक्षक भवरलाल बोहरा ने सभी अतिथियों का स्वागत अभिनदंन करते हुए संघ की ओर से महासती साध्वी चंद्रयशा जी म.सा की तपस्या की अनुमोदना किया। मेवाड़ महिला मंडल मुम्बई अध्यक्षा राजकुमारी बोहरा के नेतृत्व में महिला मंडल ने साध्वी श्री की तप की अनुमोदना की।
वाशी में तप अनुमोदना महोत्सव हुआ

