सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: वाशी में महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का आयोजन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

वाशी में महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का आयोजन

Last updated: April 19, 2019 2:32 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

वाशी। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के मंगल प्रभात पर तेरापंथी, मंदिरमार्गी, स्थानकवासी तथा दिगंबर सकल जैन समाज द्वारा भव्य अहिंसा रैली का समायोजन किया गया। तेरापंथ भवन से प्रारंभ रैली वाशी के मुख्य मार्गों को भगवान महावीर के जयकारों से धरा-अंबर को गुंजायमान करती हुई पुनः अणुव्रत सभागृह पहुंची। विशाल उपस्थिति में गुणानुवाद सभा आयोजित की गई।
प्रथम चरण का कार्यक्रम पन्यास प्रशांत शेखर विजयजी म.सा., साध्वी श्री अणिमाश्रीजी व साध्वी श्री मंगलप्रज्ञाजी तथा मंदिरमार्गी साध्वी पुण्यमालाजी आदि ठाणा-12 के सान्निध्य में मनाया गया। सभी संत-साध्वी भगवंतों ने भगवान महावीर के विशिष्ट गुणों को व्याख्यायित करते हुए जैन एकता पर बल दिया एवं संगठित होकर काम करने की प्रेरणा दी। नवी मुंबई जीतो प्रेसीडेंट श्री अशोक छाजेड़, महावीर इंटरनेशनल से धर्मेंद्र श्रीमाल, श्वेतांबर जैन संघ सेंटर 28 के अध्यक्ष श्री मणिलाल भाई, नवी मुंबई अचलगच्छ जैन संघ के अध्यक्ष विपिन भाई, तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष श्री रणजीत खांटेड़, दिगंबर जैन संघ के अध्यक्ष श्री लवकेश जैन, वर्धमान स्थानक मेवाड़ संघ अध्यक्ष श्री भंवरलालजी बोहरा, नवी मुंबई स्थानक जैन संघ के अध्यक्ष श्री अशोकजी डांगी व मणीलालजी, श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ से राजेंद्र दुग्गड़ ने अपने भावों की सटीक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन श्री चेतन कोठारी ने कुशलतापूर्वक किया।
दूसरे चरण का भव्य कार्यक्रम वाशी तेरापंथी सभा, तेयुप व महिला मंडल के तत्वावधान में साध्वी श्री अणिमाश्रीजी व साध्वी श्री मंगलप्रज्ञाजी के सान्निध्य में गुजरात भवन में आयोजित किया गया। भव्य उपस्थिति, भव्य कार्यक्रम ने संघ प्रबावना को वृद्धिगत किया।
साध्वी श्री अणिमाश्रीजी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा – भगवान महावीर का जन्म कल्याणक अभ्युदय का उत्सव है। भगवान महावीर का जन्म कल्याणक सकारात्मक सोच का सिंहद्वार है। भगवान महावीर ने अपनी साधना को को सिद्धि के द्वार तक पहुंचाकर समूची मानव जाति को उपकृत किया। आज पूरा जैन समाज महावीर जयंती का उत्सव मना रहा है। यह अच्छा कदम है लेकिन इससे भी बड़ी आवश्यकता महावीर को जीने की है। उनके उपदेशों को आत्मसात करके जीवन को सदाबहार बनाया जा सकता है। ऐसे पुनीत पल में एक सार्थक कदम हम इस दिशा में बढ़ाएं एवं जीवन को धन्य बनाएं।
साध्वी श्री मंगलप्रज्ञाजी ने मंगल भाव अर्पित करते हुए कहा – भगवान महावीर समत्वयोग के महासाधक थे। उनके साधना काल में आए भीषण कष्टों को पढ़ते हैं तो शरीर रोमांचित हो जाता है। देवकृत, मनुष्यकृत, तिर्यंचकृत भीषण उपसर्ग आए पर भगवान महावीर की समता विखंडित नहीं हुई। भगवान महावीर की समता का कुछ अंश हमारे जीवन में आए ताकि हम वीतरागता की ओर बढ़ सके, महावीर बनने की दिशा में प्रस्थान कर सके।
साध्वी कर्णिकाश्री जी ने भगवान महावीर की करुणा को व्याख्यायित करते हुए करुणाशील बनने की प्रेरणा दी।
साध्वी मैत्रीप्रभाजी ने भगवान महावीर की मातृभक्ति-पितृभक्ति एवं साहसकारी जीवन का वर्णन किया। साध्वी समत्वयशाजी ने सुमधुर स्वरलहरी का संगान कर परिषद में जबरदस्त समां बांधा।
साध्वी सुधाप्रभाजी ने प्रबावी मंच संचालन करते हुए कहा अजेय पराक्रम के अक्षय पुंज का नाम है भगवान महावीर। धर्मकला के महान मर्मज्ञ थे भगवान महावीर।
वाशी महिला मंडल ने अति सुंदर गीत की प्रस्तुति नई विधा में दी। शानदार प्रस्तुति ने सबको भावविभोऱ कर दिया। वाशी सभाध्यक्ष श्री संपतजी वागरेचा, तेयुप अध्यक्ष श्री रणजीत खांटेड़, महिला मंडल संयोजिका श्रीमती विनिता बाफना, अणुव्रत समिति मुंबई के मंत्री चेतन कोठारी, श्री रतनजी सिंयाल, श्रीमती निर्मला चंडालिया, आदित्य गोखरू ने अपने भावों की प्रस्तुति दी। संचालन का कुछ अंश मंत्री श्री अर्जुन सोनी ने किया। उक्त जानकारी महावीर कोठारी द्वारा प्राप्त विज्ञप्ति में दी गई।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पनवेल में महावीर जयंती पर भव्य आयोजन
Next Article ICC ODI WC 2019: पाकिस्तान की विश्व कप टीम घोषित

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तेरापंथ एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट का 37वां वार्षिक अधिवेशन संपन्न
social
September 21, 2026
कुणाल खेमू की फिल्म वाइब ने पकड़ी रफ्तार, रविवार को दिया सबसे बड़ा कलेक्शन
entertainment
September 21, 2026
रक्तदान कर्तव्यम् : तेयुप अहमदाबाद उत्तर के शिविर में 56 यूनिट रक्त संग्रहित
social
September 21, 2026
एक देश एक विधान एक निशान की तरह राजभर जाति को अनुसूचित जनजाति का संवैधानिक अधिकार दिया जायः शैलेश कुमार राजभर
state
September 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?