सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ICC ODI WC 2019: पाकिस्तान की विश्व कप टीम घोषित
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

ICC ODI WC 2019: पाकिस्तान की विश्व कप टीम घोषित

Last updated: April 19, 2019 8:35 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

इस्लामाबाद:पाकिस्तान ने इंग्लैंड एंड वेल्स में 30 मई से शुरू हो रहे आईसीसी वनडे विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। चयनकर्ताओं ने अनुभवी लेकिन खराब फॉर्म से जूझ रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को पाकिस्तान की विश्व कप टीम में जगह नहीं दी है। जबकि बल्लेबाज आबिद अली को टीम में शामिल किया है। पीसीबी के मुख्य चयनकर्ता इंजमाम-उल-हक ने विश्व कप टीम और दो रिजर्व खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की। इंजमाम ने कहा कि 2017 चैंपियन्स ट्रॉफी जीतने वाली टीम के 11 खिलाड़यों को विश्व कप टीम में जगह मिली है। इंजमाम ने उम्मीद और भरोसा जताया कि पाकिस्तान विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करेगा।
पाकिस्तान ने अनुभवी शोएब मलिक और मोहम्मद हफीज पर भरोसा जताया
चयनकर्ताओं ने अनुभवी शोएब मलिक और मोहम्मद हफीज पर भरोसा जताया है। इंजमाम ने हालांकि कहा कि हफीज का विश्व कप टीम में जगह बनाना उनके शत प्रतिशत फिट होने पर निर्भर करेगा। वह फिलहाल अंगूठे की चोट से उबर रहे हैं। आक्रामक बल्लेबाज आसिफ अली और आमिर को इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला और विश्व कप से पहले अभ्यास मैचों के लिए रिजर्व खिलाड़ियों में रखा है। इंजमाम ने ने कहा कि अगर दोनों खिलाड़ी एकदिवसीय श्रृंखला और टी20 में असाधारण प्रदर्शन करेंगे तो चुने हुए खिलाड़ियों को चोट लगने की स्थिति में विश्व कप में कवर के तौर पर उनके नाम पर विचार होगा।
पाकिस्तान ने ​तीनों क्षेत्र में अच्छा करने वाले प्लेयर्स को टीम में दी है तरजीह
इंजमाम ने कहा, ‘अगर उनकी जरूरत नहीं होगी तो वे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के बाद स्वदेश वापस लौटेंगे।’ पाकिस्तान की विश्व कप टीम में तीन सलामी बल्लेबाजों, चार मध्यक्रम के बल्लेबाजों, सरफराज अहमद के रूप में विकेटकीपर बल्लेबाज, दो स्पिनरों और पांच तेज गेंदबाजों को जगह मिली है। मुख्य चयनकर्ता ने कहा कि परिस्थितियों को देखते हुए टीम का चयन किया गया है और इसमें भरोसेमंद बल्लेबाज, विकेट हासिल करने वाले विश्वसनीय गेंदबाज और बहुआयामी क्षेत्ररक्षक हैं। इंजमाम ने कहा, ‘इंग्लैंड एवं वेल्स में हालात अहम भूमिका निभाएंगे। इसे ध्यान में रखते हुए हमने त्रिआयामी टीम चुनी है जिससे कप्तान को रणनीति बनाने में काफी विकल्प मिलेंगे।’
पाकिस्तान की विश्व कप टीम इस प्रकार है: सरफराज अहमद (कप्तान), फखर जमान, इमाम-उल-हक, आबिद अली, बाबर आजम, शोएब मलिक, हारिस सोहेल, मोहम्मद हफीज, शादाब खान, इमाद वसीम, हसन अली, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, जुनैद खान और मोहम्मद हसनैन। आसिफ अली और मोहम्मद आमिर रिजर्व खिलाड़ी हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article वाशी में महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का आयोजन
Next Article मसूद अजहर को लेकर पाक ने चीन को दिया जवाब, कहा – ‘अब किसी के दबाव में नहीं आएगा पाक’

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तेरापंथ एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट का 37वां वार्षिक अधिवेशन संपन्न
social
September 21, 2026
कुणाल खेमू की फिल्म वाइब ने पकड़ी रफ्तार, रविवार को दिया सबसे बड़ा कलेक्शन
entertainment
September 21, 2026
रक्तदान कर्तव्यम् : तेयुप अहमदाबाद उत्तर के शिविर में 56 यूनिट रक्त संग्रहित
social
September 21, 2026
एक देश एक विधान एक निशान की तरह राजभर जाति को अनुसूचित जनजाति का संवैधानिक अधिकार दिया जायः शैलेश कुमार राजभर
state
September 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?