वाशी। पर्युषण महापर्व के तृतीय दिवस सामायिक दिवस के रूप में कार्यक्रम तेरापंथ समाज वाशी द्वारा भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन वाशी नवी मुंबई में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से किया गया, मंगलाचरण तेरापंथ युवक परिषद वाशी नवी मुंबई द्वारा किया गया| श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा मुंबई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमान बाबूलालजी बाफना ने करवाया।
तेरापंथ समाज वाशी के तत्वाधान में अभिनव सामायिक का आयोजन रखा गया है उसमें लगभग 450 सामायिक में उपस्थिति रही। मुमुक्षु प्रेक्षाजी ने प्रेक्षाध्यान एवं जाप करवाया।
युग प्रधान महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी के आध्यात्मिक निर्देशन में मुमुक्षु श्रेणी से पर्युषण महापर्व के महान अवसर पर सामायिक दिवस पर मुमुक्षु भावनाजी ने अभिनव सामायिक का प्रयोग कराया| उसमें त्रिपदी वंदना, जाप, ध्यान, स्वाध्याय, त्रिगुप्ति साधना और परमेष्ठी वंदना करवाई गई| अभिनव सामायिक के प्रयोग के बाद मुमुक्षु शेफालीजी ने सामायिक, छेदोपस्थापनीय, परिहार विशुद्धि, सूक्ष्म संपराय और यथाख्यात चारित्र की चर्चा की| मुमुक्षु अर्चनाजी ने आगम के बारे में विस्तृत जानकारी बताइ।
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा वाशी अध्यक्ष पंकजजी चंडालिया ने सबका स्वागत किया एवं सूचनाएँ दी गई। कार्यक्रम की व्यवस्था में विशेष सहयोग आत्मबोध कोठारी,तरुण डागलिया,देवेंद्र गोखरू,नितेश बाफना,महावीर सोनी,डिंपल कोठारी रेखा खीवेसरा पूनम परमार सीमा कोठारी सुनीता धोका निशि मेहता सारिका चपलोत सोनम जैन संगीता कच्छारा कुसुम खाडेढ़ कोमल खाडेढ़ आशा बाफना रीना डांगी दीपिका बाफना लीला सियाल सरला सिंघवी रेखा मेहता रतना बागरेचा संगीता बाफना वनिता मेहता सेजल सियाल मंजू खाडेढ़ सरोज श्री श्रीमाल गीता चपलौत निर्मला चंडालिया सभी कार्यकारिणी का सहयोग मिल रहा है।
कार्यक्रम का कुशल संचालन सोनियाजी सिंघवी ने किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राकेश राठौड ने दी।
वाशी मे पर्युषण महापर्व पर तृतीय सामायिक दिवस मनाया

