By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: उत्तर प्रदेश बोर्ड का हाईस्कूल-इंटर परीक्षा परिणाम घोषित, बेटियों ने फिर लहराया परचम
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

उत्तर प्रदेश बोर्ड का हाईस्कूल-इंटर परीक्षा परिणाम घोषित, बेटियों ने फिर लहराया परचम

Last updated: April 25, 2025 2:37 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE
  • हाईस्कूल में 93.87 और इंटर में 86.37 प्रतिशत छात्राओं ने मारी बाजी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडियेट परीक्षा परिणामों में छात्राओं ने परचम लहराया है। हाईस्कूल में जालौन के यश प्रताप सिंह ने 97.83 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में टॉप किया है वहीं इंटरमीडियेट परीक्षा में प्रयागराज की महक जायसवाल 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ राज्य में प्रथम स्थान पर आयी हैं।
बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 90.11 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुये हैं जिनमें छात्राओं के उत्तीर्ण का प्रतिशत 93.87 और छात्रों का 86.66 प्रतिशत है वहीं इंटरमीडियेट परीक्षा में 81.85 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुये हैं। इनमें छात्राओं का प्रतिशत 86.37 और छात्रों का 76.60 प्रतिशत है। हाईस्कूल परीक्षा में जालौन के आरकेडी इंटर कालेज उमरी के यश प्रताप ने 600 में से 587 अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है वहीं इटावा के शिवाजी एस एन इंटर कालेज की अंशी 600 में से 586 अंक और बाराबंकी के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज रामसनेहीघाट के अभिषेक यादव इतने ही अंक पाकर संयुक्त रुप से दूसरे स्थान पर हैं।
इंटरमीडियेट में प्रयागराज के बछाछा राम यादव इंटर कालेज, बुलाठी का पुरा की महक जायसवाल ने 500 में से 486 अंक प्राप्त किये हैं जबकि अमरोहा में श्री नारायण सरस्वती इंटर कालेज गजरौला की साक्षी ने 500 में 484 अंक और सुल्तानपुर में कादीपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र आदर्श यादव इतने ही अंकों के साथ संयुक्त रुप से दूसरे स्थान पर हैं।
हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए सभी विद्यार्थियों को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें प्रेषित की हैं जबकि असफल परीक्षार्थियों को निराश न होने और दोगुनी मेहनत से फिर से परीक्षा की तैयारी करने की सलाह दी है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article वसई विरार महानगरपालिका में विकास कार्यों को लेकर हुई बैठक में लिए गए कई फैसले
Next Article महिला मंडल अहमदाबाद द्वारा प्रेक्षा प्रवाह – शक्ति एवं शांति की ओर कार्यक्रम आयोजित

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

बोइसर महिला मंडल ने किया “उपनिषद-2” का आयोजन
social
August 19, 2026
ए.आर. रहमान, सोनू निगम और हीर के साथ एक्सपीरियंस करें ‘तबस्सुम’, ‘बंटवारा 1947’ के मेकर्स ने शेयर किया एक्सटेंडेड वर्जन
entertainment
August 19, 2026
MBDD ‘रक्तदान कर्तव्यम्’ बैनर अनावरण समारोह
social
August 19, 2026
‘गर्ल डैड’ क्लब: शाहरुख, यश, विराट कोहली और वो सुपरस्टार्स जो अपनी बेटियों पर जान छिड़कते हैं
entertainment
August 19, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?