अहादमबादा। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल अहमदाबाद द्वारा दिनांक 22/4/2025 को प्रेक्षा प्रवाह –शक्ति एवं शांति कि ओर कार्यशाला का आयोजन किया गया।सान्निध्य- मुनि श्री डॉ मदन कुमार जी, मुनिश्री मनन कुमार जी, मुनिश्री जम्बू कुमार जी कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र द्वारा किया गया। कार्यशाला का मुख्य विषय डिप्रेशन से बचाव कैसे हो ।मुनिश्री डॉ मदन कुमार जी, मुनिश्री जम्बू कुमार जी ने, मुनिश्री मनन कुमार जी ने प्रेरणा प्राथेय प्रदान किया। मुख्य वक्ता डॉ.हितेन वाझा ( MD आयुर्वेदिक) रहे उन्होंने Depression के कुछ कारण व निवारण की जानकारी देते हुए प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में बताया। डॉ. हितेन वाझा का सम्मान, खेश साहित्य व नमस्कार महामंत्र की तस्वीर से किया गया।कार्यक्रम का कुशल संचालन सहमंत्री सुमन कोठारी ने किया एवं स्वागत एवं आभार अध्यक्षा श्रीमती हेमलता जी परमार ने किया। उपस्थिति बहुत ही सराहनीय रही।
द्वितीय चरण में महिला मंडल की बहनों द्वारा प्रेक्षा गीत का संगान किया गया। योग प्रशिक्षक श्रीमान धनराज जी छाजेड़ ने शशांक आसन, योग मुद्रा आसन, त्रिकोणासन, मत्स्य आसन, सर्वांगासन करवाएं, एवं उनके लाभ बताएं। प्राणायाम करवाया गया जिसमें अनुलोम विलोम, उज्जई, दीर्घ श्वास प्रेक्षा, कपालभाति आदि प्राणायाम करवाए गए। डिप्रेशन क्या है आज के वर्तमान जीवन शैली में वह क्या प्रभाव डाल रहा है इस पर उन्होंने चर्चा की। प्रेक्षा प्रशिक्षिका श्रीमति पिस्ता बाई छाजेड़ ने ध्यान करवाया और बताया कि ध्यान के द्वारा किस तरह आज के डिप्रेशन की समस्या को सुलझाया जा सकता है।

महिला मंडल अहमदाबाद द्वारा प्रेक्षा प्रवाह – शक्ति एवं शांति की ओर कार्यक्रम आयोजित

