लखनऊ। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पूर्वी मध्य प्रदेश तथा विदर्भ के अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर का कहर जारी है। पंजाब के अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटे के दौरान काफी घना कोहरा छाये रहने तथा असम, मेघालय, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम दर्जें का कोहरा छाये रहने की आशंका है।
सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से काफी कम था और पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाकों, ओडिशा, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब, पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात क्षेत्र और विदर्भ के कुछ हिस्सों में यह सामान्य से नीचे था। पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ और जम्मू-कश्मीर और तेलंगाना के कुछ हिस्सों तथा पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाकों, पूर्वी राजस्थान तथा पश्चिमी मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों में में सामान्य से नीचे था।
मध्य महाराष्ट्र, रायलसीमा, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में और तेलंगाना के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा जबकि असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और कोंकण और गोवा में सामान्य से ऊपर रहा। सिक्किम और तटीय आंध्र प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक और केरल के शेष हिस्सों में भी तापमान सामान्य से ऊपर रहा। देश के बाकी हिस्सों में तापमान सामान्य रहा। देश के मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान पूर्वी मध्य प्रदेश के खजुराहो में 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंजाब के अलग-अलग स्थानों पर काफी घना कोहरा छाया रहा। असम और मेघालय, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहा। पटियाला में दृश्यता 25 मीटर रही जबकि अमृतसर और बरेली दोनों में 200 मी, नयी दिल्ली के सफदरजंग के गंगानगर, लखनऊ, सुल्तानपुर और सिलचर में 500-500मी दृश्यता सुबह साढ़े आठ बजे दर्ज किया गया था। अगले 24 घंटे के दौरान ऐसी ही स्थिति रहने की आशंका भी जतायी गयी है।
तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों पर और केरल में अलग-अलग स्थानों पर बारिश या गरज के साथ छींटे पड़े। गुजरात राज्य, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक राज्य और लक्षद्वीप में मौसम शुष्क रहा।
उत्तर भारत सहित देश के कई हिस्सों में शीतलहर का कहर

