सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सुनामी से आई तबाही, अब तक 222 की मौत; 843 से अधिक घायल
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

सुनामी से आई तबाही, अब तक 222 की मौत; 843 से अधिक घायल

Last updated: December 24, 2018 6:46 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

जकार्ता: इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने के कारण आई सुनामी से 222 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों अन्य घायल हो गए। इंडोनेशिया की सुंडा जलसंधि के तट पर स्थानीय समयानुसार शनिवार रात 9:30 बजे सुनामी ने दस्तक दी। यह सुनामी क्रैकाटोआ की संतान कहे जाने वाले एक ज्वालामुखी में विस्फोट के कारण आई। वैज्ञानिकों के अनुसार, इस द्वीप का निर्माण क्रैकटो ज्‍वालामुखी के लावा से हुआ है। इस ज्‍वालामुखी में आखिरी बार अक्‍टूबर में विस्‍फोट हुआ था।
अधिकारियों ने बताया कि ज्वालामुखी विस्फोट के कारण सुनामी आने की घटनाएं बहुत कम होती हैं। भूकंप के कारण आने वाली सुनामी से इतर इस तरह की सुनामी में लोगों को सतर्क करने का कोई मौका नहीं मिलता है। राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो नुग्रोहो ने बताया कि ज्वालामुखी फटने के कारण समुद्र के नीचे सतह में हलचल हुई। पूर्णिमा की रात होने के कारण उठ रही ऊंची लहरों के साथ मिलकर यह हलचल बड़ी तबाही का कारण बन गई।
सैकड़ों इमारतें धराशायी
राहत और बचाव कार्य में लगे अधिकारियों ने बताया कि आपदा में 843 लोग घायल हो गए हैं और 28 लोग लापता हैं। तट के आसपास बनी इमारतें ध्वस्त हो गई। पेड़ और बिजली के खंबे उखड़ गए। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस की कैथी मूलर ने कहा कि आपदा में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। नुग्रोहो ने भी कहा कि अभी आपदा पीडि़तों की संख्या का सही आकलन संभव नहीं है। जैसे-जैसे राहत और बचाव का काम आगे बढ़ेगा, स्थिति का उतना ही सही अनुमान लगाना संभव होगा। नेशनल डिजास्टर एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुर्वो नुग्रोहो ने बताया कि सुनामी स्थानीय समयानुसार शनिवार रात करीब 9:30 बजे आई। प्रत्‍यक्ष दर्शियों के मुताबिक समुद्र से 15 से 20 मीटर ऊंची लहरें उठती देखी गई हैं।
बह गए कंसर्ट में जुटे लोग
इंडोनेशिया में जिस समय सुनामी आई, ठीक उसी समय तट के किनारे एक म्यूजिक कंसर्ट आयोजित किया जा रहा था। शो के रंग में डूबे लोग नाच-गाने में खोये थे कि अचानक ऊंची लहरों ने सबकुछ तहस-नहस कर दिया। प्रदर्शन कर रहे कलाकार स्टेज समेत बह गए। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। कंसर्ट में रॉक बैंड ‘सेवनटीन’ के सदस्य प्रदर्शन कर रहे थे।
इंस्टाग्राम पर जारी एक वीडियो के मुताबिक, रॉक बैंड से जुड़े दो लोगों की मौत हो गई। तीन अन्य सदस्य लापता भी बताए जा रहे हैं। हादसे में बचे बैंड के सदस्य जैक ने बताया कि कंसर्ट का आयोजन सरकारी बिजली कंपनी पीएलएन की तरफ से किया गया था।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह शनिवार रात ज्‍वालामुखी विस्‍फोट के बाद वहां तस्‍वीरें ले रहे थे, तभी उन्‍होंने अपनी ओर तेजी से आती समुद्री लहरों को देखा। इसके के बाद वह वहां से भाग पड़े। फिर उन्होंने देखा कि समुद्र की लहर उनके होटल परिसर तक पहुंच गई। इसके बाद वह किसी तरह जंगलों और गांवों से होते हुए ऊंचाई वाले स्‍थान पर पहुंचे, जहां स्‍थानीय लोगों ने उनकी मदद की।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article उत्तर भारत सहित देश के कई हिस्सों में शीतलहर का कहर
Next Article भारत की वेदांगी कुलकर्णी ने 5 महीने में साइकिल से लगा दिया पूरी दुनिया का चक्कर

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

नवरात्रि में झूमने के लिए हो जाइए तैयार, सनशाइन म्यूजिक ने ड्रॉप किया ‘शामों से सवेरा’ म्यूजिक ट्रैक!
entertainment
September 25, 2026
रक्तदान कर्तव्यम् : शिवशक्ति लेमिनेट पॉइंट के रक्तदान शिविर में 55 यूनिट रक्त संग्रहित
social
September 25, 2026
12 वर्षीय अगस्त्य मित्तल ने महाराष्ट्र राज्य बिलियर्ड्स एवं स्नूकर चैंपियनशिप में ट्रिपल क्राउन जीतकर रचा इतिहास!
Mumbai / Maharshtra
September 25, 2026
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष एकजुट, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर उठे गंभीर सवाल
national
September 25, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?