सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: उमेश यादव बोले- सिलेक्टर्स ने वनडे में मेरा सही ढंग से इस्तेमाल नहीं किया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

उमेश यादव बोले- सिलेक्टर्स ने वनडे में मेरा सही ढंग से इस्तेमाल नहीं किया

Last updated: March 31, 2020 5:12 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:वनडे और टी-20 क्रिकेट में एक साल से भी ज्यादा समय से उपेक्षित चल रहे भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव को समझ नहीं आ रहा कि उनके साथ क्या गलत हो रहा है। 2015 के विश्व कप में 18 विकेट लेकर वह शीर्ष विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उन्होंने अपना अंतिम वनडे 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला। 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने अंतिम टी-20 खेला। उन्होंने कहा, ”फॉर्मैट से इतर गेंदबाज की क्षमताएं वही रहती हैं, चयनकर्ताओं ने वनडे में मेरा सही यूज नहीं किया।”

उमेश यादव ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटव्यू में कहा, ”मुझे यह समझ नहीं आता। गेंद लाल हो या सफेद, गेंद को स्विंग करने की क्षमता वही रहती है। मैं अब भी यह कर सकता हूं जैसे पहले किया करता था। जाहिर है गेंद को लेंथ विविध होगी। यदि मुझे वनडे की एक सीरीज खेलने को मिलती है तो मैं विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में अपनी क्षमताएं साबित कर सकता हूं। मुझे यही लगता है कि चयनकर्ताओं ने वनडे में मेरा ठीक ढंग से इस्तेमाल नहीं किया।”

विदर्भ के दाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज लगातार टीम में अंदर बाहर होता रहा। उन्होंने कहा, ”यह बहुत मुश्किल होता है कि आप टीम में अंदर बाहर होते रहें। इससे तेज गेंदबाज की रिद्म प्रभावित होती है। आपको एक मैच खेलने को मिलता है फिर आप छह महीने के लिए टीम से बाहर बैठते हैं। मेरा करियर कभी स्थायी नहीं रहा। उतार-चढ़ाव चलते रहे। मैंने 2015 विश्व कप में बढ़िया गेंदबाजी की, लेकिन अब मैं टीम से बाहर हूं।”

उमेश यादव यह बात नहीं भूल सकते कि उन्हें टेस्ट विशेषज्ञ गेंदबाज कहा गया, लेकिन टेस्ट में भी उन्हें नियमित अवसर नहीं मिले। उमेश यादव कहते हैं, ”आप शिकायत नहीं कर सकते, क्योंकि इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह बहुत शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। मैं टीम प्रबंधन की दुविधा समझ सकता हूं। उन्हें टीम में संतुलन बिठाना होता है। हम चारों ही अनुभवी गेंदबाज हैं।”

उमेश यादव को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टीम में चुना गया था, लेकिन उन्हें अधिक मैच खेलने के लिए नहीं मिल रहे। उन्होंने कहा, ”आप भारतीय परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, आपकी छवि ऐसी हो जाती है कि आप भारतीय पिचों पर ही अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं। लेकिन अगर मुझ विदेशी पिचों पर अधिक टेस्ट खेलने को मिलते तो निश्चित रूप से मैं वहां भी अच्छा प्रदर्शन करता।”

कोरोना वायरस की वजह से उमेश अपना अधिकांश समय घर पर ही वर्कआउट में बिता रहे हैं। वह अब तक 46 टेस्ट, 75 वनडे और 7 टी-20 में क्रमशः 144, 106 और 9 विकेट ले चुके हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना देश में:अब तक 1 हजार 440 मामले: रेलवे ट्रेन के 20 हजार डिब्बों को आइसोलेशन कोच में बदलेगा
Next Article लंकाशर क्लब चेयरमैन डेविड हॉजकिस की कोविड-19 से मौत
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?