नई दिल्ली: कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप से निपटने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। रेलवे ट्रेन के 20 हजार डिब्बों को आइसोलेशन कोच में बदल रहा है। मंत्रालय का कहना है कि इससे 3 लाख 20 हजार बेड उपलब्ध होंगे। पांच रेलवे जोन पहले ही इसका प्रोटोटाइप बना चुके हैं। उधर, देश में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 93 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 19 संक्रमित मध्यप्रदेश मिले हैं। इसके बाद आंध्रप्रदेश में 17, राजस्थान में 14, महाराष्ट्र में 10, तमिलनाडु-कर्नाटक में 7-7, जम्मू-कश्मीर में 6, उत्तरप्रदेश में 5, गुजरात में 3, बंगाल में 4 और बिहार में 1 पॉजिटिव मिला।
इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1 हजार 440 हो गई है। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के अनुसार हैं। सरकार के आंकड़ों में अभी संक्रमितों की संख्या 1 हजार 251 है। इनमें से 101 ठीक हो गए हैं।
सोमवार को सबसे ज्यादा 208 मरीज बढ़े, सबसे ज्यादा 16 मौत हुईं, सबसे ज्यादा 35 लोग ठीक भी हुए
देश में सोमवार को एक दिन में कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा 208 मामले सामने आए थे। सबसे ज्यादा ठीक भी और सबसे ज्यादा मौत भी हुईं। देशभर में कल 35 लोगों की अस्पताल से छुट्टी हुई। इससे पहले 27 मार्च को 25 लोग ठीक हुए थे। अब तक कुल 137 मरीजों की इलाज के बाद रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। कल 16 लोगों की मौत हुई। इससे पहले 26 मार्च और 28 मार्च को 5-5 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ा था।
देश के 27 राज्यों तक पहुंचा कोरोना संक्रमण
| राज्य | कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
| महाराष्ट्र | 248 | 10 | 39 |
| केरल | 234 | 2 | 20 |
| उत्तरप्रदेश | 101 | 0 | 17 |
| कर्नाटक | 98 | 3 | 6 |
| दिल्ली | 97 | 1 | 6 |
| राजस्थान | 93 | 2 | 3 |
| गुजरात | 73 | 6 | 5 |
| तेलंगाना | 77 | 6 | 14 |
| तमिलनाडु | 74 | 1 | 4 |
| मध्यप्रदेश | 66 | 4 | 0 |
| जम्मू-कश्मीर | 55 | 2 | 1 |
| पंजाब | 41 | 3 | 1 |
| हरियाणा | 36 | 0 | 17 |
| आंध्रप्रदेश | 40 | 0 | 1 |
| प.बंगाल | 26 | 2 | 0 |
| बिहार | 16 | 1 | 0 |
| चंडीगढ़ | 13 | 1 | 0 |
| लद्दाख | 13 | 0 | 3 |
| अंडमान-निकोबार | 10 | 0 | 0 |
| छत्तीसगढ़ | 8 | 0 | 0 |
| उत्तराखंड | 7 | 0 | 2 |
| गोवा | 5 | 0 | 0 |
| हिमाचल प्रदेश | 3 | 1 | 1 |
| ओडिशा | 3 | 0 | 0 |
| मणिपुर | 1 | 0 | 0 |
| मिजोरम | 1 | 0 | 0 |
| पुडुचेरी | 1 | 0 | 0 |
*यह आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। हालांकि, केंद्र सरकार के आंकड़ों में अभी संक्रमितों की संख्या 1 हजार 251 है। इनमें से 101 ठीक हो गए हैं।

