उदयपुर। अखिल भारतीय महिला मंडल के निर्देशन में आचार्य महाप्रज्ञ जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष पर Happy and Harmonious FAMILY (सुखी एवं सामंजस्य पूर्ण परिवार) सेमिनार 24 अगस्त शनिवार को तेमम उदयपुर द्वारा आयोजित किया गया। महाप्रज्ञ अष्टकम के द्वारा मंगलाचरण सरक्षिका चंद्रा जी बोहरा ने किया। (स्वस्थ परिवार स्वस्थ समाज) पर आधारित (जहां डाल डाल पर खुशियां) का गीत का सं गान महिला मंडल की बहनों द्वारा किया गया। साध्वी प्रमुखा कनक प्रभा जी का संदेश वाचन मंडल की उपाध्यक्ष सरोज जी सोनी ने सुनाया।
अतिथि का स्वागत अभिनंदन मंडल अध्यक्ष सुमन जी ने किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा अध्यक्ष सूर्य प्रकाश जी मेहता ने किया। इस सेमिनार की मुख्य वक्ता डॉ अनीता जी मेहता थी। उन्होंने परिवार में कैसे सामंजस्य बनाए रखना बताया। मुनि श्री प्रसन्न कुमार जी और धैर्य मुनि जी का प्रेरणा पाथेय प्राप्त हुआ। हम शारीरिक मानसिक भावात्मक रूप से स्वस्थ रहते हुए समाज को स्वस्थ रख सकते हैं और परिवार में सहनशील बनकर परिवार को सुखी बना सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन मंडल मंत्री सीमा बाबेल ने किया। आभार मंडल की उपाध्यक्ष संगीता जी चपलोत ने किया। कार्यक्रम के अंत में “ॐ श्री महाप्रज्ञ गुरुवे नमः” का 11 बार सामूहिक रूप से लयबधं जाप किया गया। इस कार्यक्रम की जानकारी श्री रोहित चौधरी ने दी।
उदयपुर तेमम द्वारा “सुखी एवं सामंजस्य पूर्ण परिवार” सेमिनार का आयोजित किया

