सिलीगुड़ी। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद एवं समण संस्कृति संकाय के संयुक्त तत्वाधान में जैन विद्या कार्यशाला की परीक्षा तेरापंथ युवक परिषद सिलीगुड़ी द्वारा तेरापंथ भवन सिलीगुड़ी में समणी निर्देशिका कांति प्रज्ञा जी समणी हिमांशु प्रज्ञा जी के सानिध्य में नवकार मंत्र से प्रारम्भ हुई। बैनर का अनावरण एवं प्रश्न पुस्तिका का लिफाफा समणी वृन्द, सभाध्यक्ष श्री हेमन्त जी कोठारी,संस्कार श्री नरेन्द्र जी सिंगी,तेयुप उपाध्यक्ष श्री अरविंद जी लुणिया,मंत्री अजय जी बरमेचा,संयोजक श्री विकास जी दस्सानी संगठन मंत्री श्री मुकेश जी बैद एवं कई गणमान्य श्रावकों के समक्ष खोला गया। कुल 10 सम्भागीयों ने परीक्षा में भाग लिया।

सिलीगुड़ी तेरापंथ युवक परिषद द्वारा जैन विद्या परीक्षा कार्यशाला

