नई दिल्ली:केंद्र सरकार ने भारत से तुर्की की यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में भारतीय पर्यटकों से अत्यधिक सावधानी बरतने का अनुरोध किया गया है।
अंकारा में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया कि भारतीय नागरिक सरकार से इस क्षेत्र की स्थिति के हालात के बारे में जानकारी मांग रहे हैं।
हालांकि, अब तक देश में भारतीय नागरिकों के साथ कोई भी अप्रिय घटनाओं की रिपोर्ट नहीं आई है लेकिन यात्रियों से अनुरोध है कि वे तुर्की की यात्रा करते समय पूरी सावधानी बरतें।
तुर्की जा रहे भारतीय पर्यटकों के लिए सरकार ने जारी की ये एडवाइजरी

