मुम्बई। रविवार को कांदीवली तेरापंथ भवन के प्रांगण में श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरेंद्र कोठारी एवं मंत्री कमलेश बोहरा के नेतृत्व में संस्थान की 19वी वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया गया। श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरेंद्र कोठारी ने सभी का स्वागत अभिनंदन करते हुए साधारण सभा की शुरुआत का आधिकारिक घोषणा की। वही अध्यक्षीय उद्बोधन में अपने टीम और इस कार्यकाल में लोगो द्वारा मिले सहयोग के प्रति आभार प्रगट किया। मुनि श्री अभिजीत कुमार जी ने श्रावकों का मार्गदर्शन अपने उद्बोधन के माध्यम से कहा की अपने भीतर के फाउंडेशन को बेहतर करें तभी भविष्य का फाउंडेशन मजबूत होगा।
मंत्री प्रतिवेदन को सदन में मंत्री कमलेश बोहरा ने सदन के सम्मुख रखा। साथ ही इस कार्यकाल में किये गए कार्यो को विस्तार पूर्वक रखा। कोषाध्यक्ष जवेरीलाल नवलखा ने सदन के सम्मुख आय वय का ब्यौरा रखा। कैलाश बाफना ने एडीटेड अकाउंट सदन के सम्मुख रखा। कार्यक्रम की शुरुआत नवकार महामंत्र के उच्चारण एवं संघ गायिका मीनाक्षी भूतोड़िया द्वारा प्रस्तुत सुंदर मंगलाचरण गीतिका के माध्यम से हुआ। वही इस वर्ष चरित्रात्माओं के देवलोकगमन पर एक लोगस का पाठ किया गया। 2019-20 के लिए कैलाश बाफना को ऑडिटर के रूप में नियुक्त किया गया।
सिरियारी संस्थान अध्यक्ष ख्यालीलाल तातेड़ ने कांदीवली तेरापंथ भवन के रीडेवलपमेंट की रूप रेखा रखी। इस कार्यकाल की संपन्नता पर महासभा सह मंत्री रमेश सुतरिया, मुम्बई सभा अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़, मुम्बई महिला मंडल अध्यक्षा भाग्यश्री कच्छारा, विनोद कच्छारा, भंवरलाल कर्णावट, अर्जुन चौधरी, के एल परमार, दलपत बाबेल, अभातेयुप भूपेश कोठारी, बीसी भलावत, थांमल सा बैद, जयश्री बडाला आदि ने टीम के प्रति शुभकामनाएं प्रर्षित किया। फाउंडेशन द्वारा चेम्बूर सभा भवन के लिए 21 लाख रुपये की राशि का चेक दिया गया। सुरेंद्र कोठारी ने अपने कार्यकारणी को निरस्त करने की घोषणा की साथ ही चुनाव अधिकारी के रूप में बी.सी भलावत और बाबुलाल बाफना के नाम की घोषणा करते हुए मंच उन्हें सुपुर्द किया। टोकन के माध्यम से 50 कमिटी मेम्बर्स के नाम की घोषणा की गई। अब इसी में से अध्यक्ष का चुनाव कमिटी मेम्बर करेंगे।
इस अवसर पर माणक धींग, शांतिलाल बरलेचा, मुम्बई सभा वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवरत्न गन्ना, विनोद बोहरा, लादुलाल बाफना, सुनील कच्छारा, दिनेश सुतरिया, भीकमचंद नाहटा, योगेश चौधरी, प्रीतम हिरण, कैलाश बाफना, भूपेश कोठारी, उपाध्यक्ष रचना हिरण, जगदीश उमरिया, शांतिलाल बरलेचा, सुरेंद्र कच्छारा, विजय सिंह बैद, राजेन्द्र मुणोत, दीपक समदरिया, गौतम डांगी, पारस कोठारी, देवीलाल श्री श्रीमाल आदि की उपस्थिति रही। रास्ते की सेवा में सहयोग देने वाले सहयोगियों के स्वागत किया गया। मुम्बई सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबुलाल बाफना ने मंच का संचालन किया।
तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन की 19वी वार्षिक साधारण सभा संपन्न हुई

