पालघर। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम (TPF) की राष्ट्रव्यापी पहल “मिशन दृष्टि” के अंतर्गत, TPF पालघर शाखा ने दिनांक 18 जुलाई 2025 को चार विभिन्न स्थानों पर मेगा नेत्र जांच शिविरों का आयोजन कर 1000+ छात्रों और नागरिकों की नेत्र जांच की। यह अभियान भारतभर में एक ही दिन में 1 लाख से अधिक बच्चों की आंखों की जांच करने के लक्ष्य के तहत चलाया गया, जो कोविड के बाद बच्चों में तेजी से बढ़ रही नेत्र समस्याओं की समय रहते पहचान व उपचार हेतु किया गया।
पहला शिविर डॉ. अग्रवाल आई हॉस्पिटल, विरार (पश्चिम) में लगाया गया। शिविर का शुभारंभ श्री राज सिंघवी – TPF राष्ट्रीय पंच, श्री कमल मेहता – TPF मुंबई ज़ोन अध्यक्ष, श्री राहुल डांगी – TPF मुंबई ज़ोन सचिव, श्री अजयराजी फुलफगर – तेरापंथ सभा अध्यक्ष, श्री हेमंत धाकड़ – ABTYP सदस्य , श्रीमती डिंपल जैन – TMM अध्यक्ष, श्री विजय धाकड़, श्री हितेश हिंगड़ – TYP अध्यक्ष, श्री मनोज जैन – संयोजक, अणुव्रत समिति आदि विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में हुआ है।
शिविर का प्रारंभ श्री तेजराजजी हिरण द्वारा नवकार मंत्र के उच्चारण से हुआ। शाखा अध्यक्ष अंकित डांगी ने स्वागत भाषण देते हुए मिशन दृष्टि की जानकारी दी व पालघर शाखा की भूमिका को रेखांकित किया। डॉक्टरों व सहयोगियों का अभिनंदन किया गया। विभिन्न गणमान्य अतिथियों ने विचार साझा किए। TYP विरार अध्यक्ष श्री हितेश हिंगड़ ने ABTYP की “Vision for Visionless” (नेत्रदान जागरूकता) की पहल पर प्रकाश डालते हुए सभी को नेत्रदान की शपथ लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन शाखा सचिव श्रीमती मनीषा संचेती ने किया। सहमंत्री अशोक धाकड़, पंकज हिरण, मयूरी सोलंकी, ज्योति डांगी, विवेक संखला आदि की उपस्थिति रही।
दूसरा शिविर ट्विंकल स्टार इंग्लिश हाई स्कूल, पालघर में आयोजित हुआ, इसमें स्वास्थ्य सहयोगी इंफीगो आई हॉस्पिटल रहा। स्कूल प्राचार्य, श्री नरेशजी राठौड़ – कोषाध्यक्ष, श्री चतुर्जी तलेसरा – तेरापंथ सभा अध्यक्ष, श्रीमती रंजनाजी तलेसरा – TMM अध्यक्ष, श्री भावेश सिसोदिया – TYP अध्यक्ष, श्रीमती रचना सिंघवी – अनुव्रत मंत्री, श्रीमती संगीता बाफना – उपासिका, श्री हिम्मत परमार – स्थानकवासी समाज पूर्व अध्यक्ष, श्री गजसुख बोराना – मुंबई ज़ोन एजुकेशन कन्वीनर, TPF सदस्य: जयेश राठौड़, प्रिया बड़ामिया, उमेश जैन, केतन राठौड़, साहिल चपलोत आदि गणमान्य लोगों की उपस्थित थे।
तीसरा शिविर रॉयल अकैडमी हाई स्कूल, बोईसर में आयोजित हुआ। इसमें स्वास्थ्य सहयोगी इंफीगो आई हॉस्पिटल थे।
श्री दिलीप राठौड़ – तेरापंथ महासभा सदस्य, श्री चंद्रप्रकाश सोलंकी – तेरापंथ सभा अध्यक्ष, श्री गौतम ओसवाल – तेरापंथ सभा पूर्व अध्यक्ष, श्री पीयूष सिसोदिया – TYP पूर्व अध्यक्ष, TPF सदस्य: शाखा उपाध्यक्ष अमर बाफना, मनीष बाफना, जीनल जैन, यश पुनमिया, विमल व अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही।
चौथा शिविर लिटिल फ्लावर्स इंग्लिश हाई स्कूल, नालासोपारा में आयोजित किया गया। इसमें स्वास्थ्य सहयोगी इंफीगो आई केयर हॉस्पिटल थे। यहां श्री अमित मेहता – TYP अध्यक्ष, श्री परसजी बाफना व श्री रमेशजी धालावत – जैन संस्कारक, श्री कमलेश खाबिया – जैन संस्कारक संयोजक, श्री जितेश हीरान – अणुव्रत संयोजक, श्री राजेश छाजेड़, श्री मोहन कुमठ – TYP सदस्य, TPF सदस्य: शाखा कोषाध्यक्ष अरविंद धाकड़, चंदन हीरान, आशीष बाफना व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इन शिविरों में जांच इस प्रकार रहे – बोईसर: 283 विद्यार्थी, पालघर: 527 विद्यार्थी, नालासोपारा: 122 विद्यार्थी तथा विरार: 88 नागरिक।
शाखा अध्यक्ष श्री अंकित डांगी व शाखा सचिव श्रीमती मनीषा संचेती ने विरार व नालासोपारा शिविरों का निरीक्षण किया। शाखा उपाध्यक्ष श्री अमर बाफना ने पालघर व बोईसर शिविरों का दौरा किया। यह अभियान न केवल एक चिकित्सा सेवा था, बल्कि यह जागरूकता, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक भी बना। इस पूरे दिन चले मेगा अभियान की सफलता विरार, नालासोपारा, बोईसर एवं पालघर में तेरापंथ सभा, तेरापंथ महिला मंडल (TMM), तेरापंथ युवक परिषद (TYP) तथा अणुव्रत समिति के wholehearted सहयोग और समन्वय से संभव हो सका । TPF पालघर शाखा सभी प्रतिभागियों, स्वयंसेवकों, स्वास्थ्य भागीदारों और स्कूलों का धन्यवाद करती है, जिन्होंने “एक स्पष्ट कल” की इस यात्रा में सहभागी बनकर इसे सफल बनाया।
TPF पालघर शाखा द्वारा “मिशन दृष्टि” के तहत 4 स्थानों पर मेगा नेत्र जांच शिविरों का सफल आयोजन

