चेन्नई। युग प्रधानआचार्यश्री महाश्रमणजी के विद्वान सुशिष्य डॉ मुनिश्री पुलकित कुमारजी नचिकेता मुनिश्री आदित्य कुमारजी ठाणा 2 के पावन सानिध्य में श्रीमती चेतना नवीन बोहरा द्वारा 11 की तपस्या करने पर श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ ट्रस्ट ट्रिप्लीकेन द्वारा तप अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तप की महिमा प्रकट करते हुए मुनिश्री ने कहा तपस्या जीवन का श्रृंगार है। तपस्या से आत्मा की तेजस्विता बढ़ती है।
हर कोई तपस्या नहीं कर सकता इसके लिए विशेष आत्मबल व मनोबल चाहिए। तप करने वाले पर गुरु कृपा का प्रसाद बरसता है। मुनिश्री ने आगे कहा इस वर्ष चातुर्मासिक तपोत्सव 2026 के अंतर्गत चेन्नई ट्रिप्लीकेन तेरापंथ भवन में तपस्या का अच्छा उत्साह नजर आ रहा है। तपस्या करने से चातुर्मास की शोभा बढ़ाती है। मुनिश्री ने जानकारी देते हुए बताया कि इससे पूर्व श्रीमती विमला देवी रतनलाल मांडोत ने नौ, श्रीमती सुशीला देवी अशोक लुणावत ने नौ, श्रीमती सुनीता सुरेश डागा ने नौ, श्रीमती केसर देवी दूगड़ ने अठाई तपस्या का प्रत्याख्याण किया है।
नचिकेता आदित्य मुनि ने तपस्या के संदर्भ में गीत प्रस्तुत किया। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ ट्रस्ट ट्रिप्लीकेन एवं सभी संस्थाओं की तरफ से तपस्विनी बहन चेतना बोहारा का अभिनंदन किया गया। तपस्या की अनुमोदना में परिवार जनों की तरफ से बहनों ने तथा कौशल बोहरा, तंडियारपेट तेरापंथ सभा अध्यक्ष महावीर धोका, मंत्री शंभूलाल बोहरा, ट्रिप्लीकेन तेरापंथ ट्रस्ट की तरफ से गौतम सेठिया तेरापंथ युवक परिषद चेन्नई से नवीन बोहरा, माही बोहरा, तमिलनाडु ज्ञानशाला आंचलिक प्रभारी कविता रायसोनी आदि ने गीत एवं वक्तव्य के माध्यम से तप अभिनंदन किया। इस अवसर पर स्थानकवासी समाज से मंगल खारीवाल, महेंद्र छोलिया, सज्जन राज अशोक छोलिया महेंद्र मकाणा महावीर बांठिया,सभा अध्यक्ष महेंद्र मांडोत,संतोष सेठिया,संदीप मुथा रमेश बडोला, मुकेश नौलखा, सीए गौतम डागा, गौतम कटारिया आदि गणमान्य श्रावक उपस्थित थे।
तप अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन – तेरापंथ भवन ट्रिप्लीकेन
Highlights
- ज्ञानशाला प्रशिक्षिका चेतना बोहारा ने किया 11 की तपस्या का प्रत्याख्याण

