By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: तलासरी में महाराष्ट्र के प्रथम आचार्य महाप्रज्ञ प्रज्ञा केंद्र का भव्य उद्घाटन 
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

तलासरी में महाराष्ट्र के प्रथम आचार्य महाप्रज्ञ प्रज्ञा केंद्र का भव्य उद्घाटन 

Last updated: December 23, 2019 7:42 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

तलासरी (महाराष्ट्र) : रविवार को अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में महाराष्ट्र का प्रथम आचार्य महाप्रज्ञ प्रज्ञा केंद्र का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप कोठारी की अध्यक्षता में आमगांव तलासरी में सुरेंद्र कुमार, मनीष कुमार और भूपेश कुमार कोठारी के उद्योग परिसर कीबॉन्ड इण्डस्ट्रीज ( सुपरबॉन्ड) में श्रीमती पुष्पा देवी सुरेंद्रकुमार कोठारी के हाथों से हुआ। साथ में परिवार से ममता, मोनल, कोमल, मोहितजी, विहा, विहान, धियाना, विराया, आरीत भी थे। उद्घाटन से पूर्व रैली निकाली गई जिसमें समाज के प्रबुद्ध श्रावक गण, पारिवारीक जन एवं सभी संघीय संस्थाओं के पदाधिकारी शामिल हुए। वही आचार्य महाप्रज्ञ प्रज्ञा केंद्र का उद्घाटन जैन संस्कार विधि से किया गया।
सुरेंद्र कोठारी का कहना है कि पूज्य प्रवर की अनुकंपा से मेरे जीवन का सबसे अमूल्य क्षण कहूँ तो कोई अतिश्योक्ति नही होगी। क्योंकि आचार्य महाप्रज्ञ प्रज्ञा केंद्र का हमारे प्रांगण में निर्माण होना अपने आप में एक सपना था जो आज उद्घाटन के साथ साकार हुआ हैं। इस केंद्र में सभी जैन साधु-संतों के विश्राम गृह, प्रेक्षाध्यान-योगा और लायब्रेरी की सुविधा उपलब्ध होने जा रही हैं। साथ ही यह केंद्र की सुविधा आसपास के स्कूली बच्चों के लिए भी उपलब्ध होगी। यह केंद्र इस दृष्टि से काफी उपयोगी साबित होगा क्योंकि चातुर्मास के पश्चात जैन साधु संतों का विचरण होता है उस दौरान रास्ते में ठहरने के लिए जगह की उपलब्धता बड़ी समस्या होती हैं। ऐसे में आचार्य महाप्रज्ञ प्रज्ञा केंद्र जैन संतों के आवागमन के दौरान लाभकारी होगा। साथ ही हमारे छोटे से आग्रह पर प्रबुद्ध श्रावक समाज के साथ वरिष्ठ जनों का इतनी संख्या में आने पर मैं दिल से आभार प्रगट करता हूँ।
भंवरलाल कर्णावट ने कहा कि सुरेंद्र कोठारी का सपना था कि उनके इस फैक्ट्री परिसर में संत निवास स्थान हो आज उनका वही सपना आचार्य महाप्रज्ञ प्रज्ञा केंद्र के रूप में साकार हुआ हैं। मनीष कोठारी ने सभी का स्वागत किया और कहा कि हमारा सौभाग्य है कि अभातेयुप ने हमें हमारे उद्योग  परिसर में आचार्य महाप्रज्ञ प्रज्ञा केंद्र के निर्माण की अनुमति प्रदान की और हमारा सपना साकार हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप कोठारी के प्रति जितना भी आभार व्यक्त किया जाए कम हैं।
अभातेयुप राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप कोठारी ने कहा कि युवाओं के सहयोग की वजह से ही हर सपना साकार होता हैं। महाराष्ट्र के प्रथम आचार्य महाप्रज्ञ प्रज्ञा केंद्र की शुरुआत कोठारी परिवार ने करके अभातेयुप के सबसे बडी योजनाओं में से एक योजना को साकार किया। सम्पूर्ण परिवार के प्रति जितना भी आभार प्रगट करें कम होगा। यह प्रज्ञा केंद्र पूरे देश भर में आइकोनिक प्रज्ञा केंद्र साबित होगा।
मुम्बई सभा अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़, सिरियारी संस्थान अध्यक्ष ख्यायलीलाल तातेड़, पूर्व अभातेयुप राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भलावत, अभातेयुप उपाध्यक्ष महेश बाफना, अणुव्रत समिति मुम्बई अध्यक्ष रमेश चौधरी, मुम्बई टीपीएफ अध्यक्ष दीपक डागलिया, मंत्री राज सिंघवी, अभातेयुप से अभिषेक पोखरणा, दीपक समदरिया, अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय महामंत्री तरुणा बोहरा, मुंबई सभा वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबुलाल बाफना आदि ने शुभकामनाएं दीं और अपने भावनाओं को व्यक्त किया।
महिला मंडल सांताक्रुज ने मंगलाचरण गीतिका का संगान किया। योगेश चौधरी ने कार्यक्रम में मंच का संचालन करते हुए अपने भावों को व्यक्त किया। भूपेश कोठारी ने सभी पदाधिकारियों एवं अतिथियों का आभार करते हुए अपने भाव व्यक्त करते हुए कहा कि अभातेयुप का सदस्य हूँ इस बात का मुझे गर्व है क्योंकि अभातेयुप के सभी अवदान संघ हित के होते हैं उसी में से एक आचार्य महाप्रज्ञ प्रज्ञा केंद्र हैं।
इस आचार्य महाप्रज्ञा प्रज्ञा केंद्र के उद्घाटन समारोह में रमेश धाकड़, जगदीश उमरिया, भंवरलाल बोहरा, लादूलाल बाफना, बी बी लोढ़ा, मुम्बई सभा मंत्री विजय पटवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद बोहरा, बाबुलाल समदरिया, भगवतीलाल पटवारी, नवरत्न गन्ना, विष्णु बाफना, गणपत डागलिया, भानुकुमार नाहटा, कुलदीप बैद, मांगीलाल छाजेड, सुरेश राठौड़, जवरीलाल नवलखा, प्यारचंद मेहता, सुनील इनटोदिया, दलपत बाबेल, गौतम डागा, पिंटू मेहता, महेंद्र तातेड़, लक्ष्मिलाल कांठेड़, दीपक हुण्डिया, जावंत राठौड़, नरेंद्र सिंघवी, अभातेयुप से गौतम कोठारी, गौतम डांगी, नरेश चपलोत, राजेश कोठारी, रिंकू बाफना, जगदीश परमार, दिनेश सिंघवी, प्रसन्न पामेचा, प्रमोद छाजेड़, महासभा से अशोक तातेड़, पारस कोठारी, विजय संचेती, राकेश कोठारी, ललित सिंघवी, मनीष बाफना, राजेन्द्र नवलखा, सुरेश मेहता एवं सांताक्रुज समाज, बिजनेस एसोसिएटस, पारिवारीक जन एवं रिश्तेदारो की विशेष उपस्थिति रही। तेयुप वापी टीम का विशेष सहयोग रहा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज से बुमराह और धवन वापसी करेंगे, रोहित-शमी को आराम
Next Article गोरेगांव महिला मंडल ने किया “वी” दंपत्ति कार्यशाला का आयोजन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मुंबई होलसेल गोल्ड ज्वेलर्स एसोसिएशन (MWGJA) का वार्षिक पिकनिक एवं वार्षिक आम सभा (AGM) अंचावियो रिसॉर्ट में सफलतापूर्वक संपन्न
Mumbai / Maharshtra
July 21, 2026
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत ‘मैक्स, मिन एंड म्याऊज़ाकी’ का स्पैनिश पार्टी ट्रैक ‘अरिवा’ हुआ रिलीज़
entertainment
July 20, 2026
जियोस्टार इस फेस्टिव सीज़न को बनाएगा और भी ‘बिग्ग’, पूरे भारत में एक साथ लॉन्च होंगे बिग बॉस के छह संस्करण
entertainment
July 20, 2026
सीजेपी के संसद मार्च में उमड़ा युवाओं का सैलाब, पुलिस ने चलाईं लाठियां, संसद मस से निकले प्रधानमंत्री
national
July 20, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?