मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल गोरेगांव द्वारा आयोजित “WE” के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। MR and MRS PERFECT दम्पति कार्यशाला का आयोजन हुआ। नवकार महामन्त्र से शुरुआत हुई। कार्यक्रम का संचालन एवं गेम का आयोजन पिंकी जी सांखला व ममता जी चिपड के द्वारा किया गया।
गोरेगांव महिला मंडल की बहनों ने महाप्रज्ञ अष्टकम और चौबिसी से मंगलाचरण किया। इस कार्यशाला में 15 कपल की सहभागिता रही व 50 सदस्य की उपस्थिति रही। स्वागत भाषण शीलू जी चंडालिया द्वारा प्रस्तुत किया गया आभार ज्ञापन अंजू जी चंडालिया द्वारा संपन्न किया गया। वरिष्ठ कपल के विजेता रहे श्रीमती पुष्पा देवी अर्जुन जी सांखला।
प्रथम स्थान पर श्रीमती मंजु सुभाष सिंघवी और दुसरे स्थान पर श्रीमती रेखा कमलेश बाफना रहीं। 8 लोग सरप्राइज गिफ्ट के विजेता रहे। 1st कांता सिसोदिया, 2nd भावना सांखला, 3rd ममता चिपडृ। स्पीकर प्रमोद डांगी ने प्रेक्षा ध्यान और प्रीती जी धाकड़ ने पति पत्नी के संबंधों को मधुर बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में गोरेगांव सभा, युवक परिषद और महिला मंडल का अच्छा सहयोग रहा।
गोरेगांव महिला मंडल ने किया “वी” दंपत्ति कार्यशाला का आयोजन

