सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: तकलीफों से आजादी दिलाता ब्लैक स्टोन का जादुई स्पर्श
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

तकलीफों से आजादी दिलाता ब्लैक स्टोन का जादुई स्पर्श

Last updated: August 22, 2019 3:39 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

अपने यहां मसाज की कई विधियां हजारों सालों से लोकप्रिय हैं लेकिन गर्म ब्लैक स्टोन (काला पत्थर) की मसाज आज की जीवनशैली में भी खूब लोकप्रिय हो रही है। तरह-तरह की तकलीफ में इसका जादुई असर हर किसी को आकर्षित कर रहा है।

आज की इस भागदौड़ भरी लाइफ में काम का दबाव इतना बढ़ गया है कि टेंशन के कारण लोग अक्सर थकान महसूस करते रहते हैं। इस कारण तरह-तरह की शारीरिक समस्याएं देखने को मिल रही हैं। दिमागी और शारीरिक थकान दूर करने के लिए लोग तरह-तरह के मसाज का लाभ उठाने में भी लगे हैं। हजारों सालों से मसाज की ढेरों पद्धतियां बेहद लोकप्रिय रही हैं। इनमें से कुछ मसाज शरीर के खास अंगों के उपचार के रूप में किए जाते हैं। इसमें ब्लैक स्टोन मसाज काफी लोकप्रिय रहा है। स्टोन मसाज से उपचार करीब तीन हजार साल पुरानी पद्धति है और काफी प्रभावशाली भी है। यह स्टोन बैसाल्ट लावा होता है जिसमें हीट को लंबे समय तक बरकरार रखने की क्षमता होती है।

क्या है ब्लैक स्टोन मसाज
यह एक तरह का शरीर मसाज है, जिसमें सहन करने योग्य गर्म काले पत्थर से शरीर पर मालिश की जाती है। ब्लैक स्टोन दरअसल चिकना बैसाल्ट लावा पत्थर होता है, जिसमें लंबे समय तक गर्म रहने की क्षमता होती है। ब्लैकस्टोन मसाज में थेरेपिस्ट गर्म और चिकने काले पत्थर का इस्तेमाल करते हैं। इसे हाथों से शरीर पर चलाकर या शरीर के अलग-अलग स्थानों पर रखकर अलग-अलग बीमारियों का इलाज किया जाता है। दरअसल स्टोन एक तरह से औजार का काम करता है और इसका तापमान शरीर की मांसपेशियों को आराम दिलाता है। इससे शरीर में पाया जाने वाला टॉक्सिन त्वचा की सतह पर आता है, जो त्वचा में नई जान फूंक देता है।

कैसे काम करता  है यह 
उतकों तक रक्त के प्रवाह को यह मसाज पूरी तरह थैरेपिस्ट पर निर्भर करता है कि वह कितने प्रशिक्षित हैं। कई मसाज थेरेपिस्ट स्टोन मसाज करने से बचते हैं। इसकी मुख्य वजह हाथों में गर्म स्टोन को संभालना है।  मसाज शुरू करने से पहले ब्लैक स्टोन को थेरेपिस्ट इलेक्ट्रिक रोस्टर में पानी के साथ गर्म करते हैं। मसाज शुरू करने से पहले शरीर को वार्म-अप किया जाता है।

सावधानी भी जरूरी
– मसाज के दौरान इस बात का खयाल रखना जरूरी है कि स्टोन अधिक गर्म न हो वरना शरीर के जिस हिस्से की मसाज कर रहे हैं, उसे वह जला सकता है।
– अगर आप डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित हैं या लगातार दवा ले रहे हैं तो स्टोन मसाज से बचें। यह आपके खून को पतला कर सकता है और शरीर पर इसका विपरीत प्रभाव भी पड़ सकता है।
– अगर आप किसी पार्लर या स्पा में मसाज करा रहे हैं तो यह सुनिश्चित कर लें कि स्टोन पूरी तरह से संक्रमण मुक्त हो क्योंकि यह आप से पहले भी कई लोगों की मसाज कर चुका होता है।

स्टोन मसाज की विशेषताएं
– विभिन्न उतकों तक रक्त के प्रवाह को और सुचारु करता है।
– त्वचा और मांसपेशियों में ऊर्जा का संचार करता है।
– दूसरे विकल्प के रूप में बहुत ठंडा मार्बल शरीर में जलन और मांसपेशियों में तनाव को कम करता है।
– शरीर की प्रतिरोधी क्षमता का भी विकास होता है।

मिलती है राहत
गर्म स्टोन से मसाज अर्थराइटिस, पीठ का दर्द, डिप्रेशन, अनिद्रा, चिंता और मानसिक दबाव को दूर करने में बड़ी राहत देता है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article BJP नेता का कांग्रेस पर वार, भ्रष्टाचार को क्रांति में बदलने की कर रही कोशिश
Next Article बीमार बच्ची के रोने से शौहर की नींद में पड़ा खलल, तो दे दिया तीन तलाक

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

दक्षिण मुंबई में जैन संस्कार विधि से दीपावली पूजन कार्यशाला का आयोजन
social
November 2, 2026
जयपुर में होगा ‘देवी विज्ञानम’ के ट्रेलर का भव्य अनावरण, फिल्म की स्टारकास्ट और आध्यात्मिक जगत की दिग्गज हस्तियां रहेंगी मौजूद
entertainment
November 2, 2026
प्रेक्षाध्यान योग साधना केंद्र मुंबई का 30 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मांडवी रिसार्ट में मनाया गया
social
November 2, 2026
पायल की छनक और दामिनी के ठुमकों से मचेगा बवाल, प्रतिभा राज लेकर आईं ‘लइला पायल राजा पीतल के’
entertainment
November 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?