तिरुवनंतपुरम:कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने ट्वीट को लेकर विवादों में घिर गए हैं। भाजपा और माकपा ने थरूर पर मछुआरा समुदाय के अपमान का आरोप लगाते हुए उनसे माफी की मांग की।पूर्व केंद्रीय मंत्री और तिरुनंतपुरम से सांसद थरूर ने हाल ही में तिरुवनंतपुरम के एक मछली बाजार गए थे और वहां मछली बेच रही महिलाओं से बात कर कुछ तस्वीरें साझा की थीं।
इसके बाद थरूर ने ट्वीट किया, शाकाहारी, अतिसंवेदनशील (स्क्वीमिश) सांसद होने बाद भी मछली बाजार जाकर बहुत उत्साहित हूं। थरूर के अतिसंवेदनशील के इस्तेमाल से विवाद खड़ा हो गया। थरूर ने इस शब्द का मतलब बताते हुए खुद का बचाव भी किया। थरूर की सफाई के बावजदू माकपा और भाजपा ने उनपर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस सांसद ने अपने शब्दों के चयन से मछुआरा समुदाय का अपमान किया है।
कांग्रेस ने रावेर से उल्हास पाटिल को उतारा
कांग्रेस ने महाराष्ट्र की रावेर लोकसभा सीट से उल्हास पाटिल को उम्मीदवार बनाया है, जहां उनकी भिड़ंत भाजपा सांसद रक्षा खड़से से होगी। एनसीपी की राज्य इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल ने बताया कि एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन के अनुसार रावेर सीट उनकी पार्टी के खाते में है, लेकिन यह कांग्रेस को दे दी गई है।
जम्मू में अगले सप्ताह दो रैलियां करेंगे शाह
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह जम्मू में अगले सप्ताह दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। प्रदेश पार्टी अध्यक्ष रवींद्र रैना ने शनिवार को यह जानकारी दी। तीन अप्रैल को शाह पहले सुंदरबनी (राजौरी) और फिर उधमपुर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।
थरूर के ‘शाकाहारी ट्वीट’ पर छिड़ा विवाद, भाजपा बोली माफी मांगे कांग्रेस सांसद

