मुंबई:बीएमसी अस्पतालों में दवाओं की कमी को दूर करने के लिए जल्द ही अस्पतालों में आपूर्ति की जाने वाली दवाओं पर बारकोड अंकित किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, बारकोड अंकित करने का सुझाव बीएमसी अधिकारियों द्वारा ही दिया गया था, जिसे दवाओं के इस साल के टेंडर पर लागू किया जाएगा। बता दें कि पहले दवाओं पर लाल निशानलगाने का सुझाव दिया गया था, लेकिन ठेकेदारों की आनाकानी के बाद बारकोड लगाने का फैसला लिया गया।
बीएमसी अस्पतालों में दवाओं की कमी के चलते मरीजों को अक्सर बाहर से दवाएं खरीदनी पड़ती हैं। इससे न केवल मरीजों पर आर्थिक भार बढ़ता है, बल्कि बेवजह की परेशानियां भी होती है।

