ठाणे। साध्वी श्री अणिमाश्रीजी एवं साध्वी श्री मंगलप्रज्ञाजी के सानिध्य में तेरापंथ भवन के आमेट मित्र मंडल के तत्वाधान में व्यक्तित्त्व कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें आमेट शहर के सैकड़ों भाई बहनों के साथ अच्छी संख्या में अन्य श्रावक-श्राविकाओं की उपस्थिति रही।
साध्वी अणिमाश्रीजी ने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा व्यक्तित्त्व के दो रूप है, बाह्य व्यक्तित्त्व एवं आंतरिक व्यक्तित्त्व। अगर जैन दर्शन की भाषा मे कहे तो शुभ नाम कर्म के उदय से सुंदर, आकर्षक शरीर की प्राप्ति होती है। रोबदार व्यक्तित्त्व होता है किंतु आंतरिक व्यक्तित्त्व को सवारना, निखारना एवं आकर्षक बनाना हमारा अपने हाथ मे है। कभी किसी के प्रति अनिष्ट चिंतन न करें। हमेशा यही मंगल भावना गाये सबका कल्याण हो , सबका विकास हो, सबका मंगल हो। अपने आप को इन भावों से भावित रखने वाला अपने व्यक्तित्त्व को सवार सकता है। एक दूसरे के प्रति प्रमोद भावना भाए। इससे पोसिटिव तरंगों से आपका व्यक्तित्त्व निखर जाएगा। सामाजिक व्यक्तित्त्व को भी स्ट्रांग बनाए। इस संदर्भ में साध्वी श्रीजी ने शादी ब्याह में होनेवाले आडम्बर एवं प्रदर्शन से दूर रहने की बात कही एवं कुछेक संकल्पो से परिषद को संकल्पित कराया।
साध्वी मंगलप्रज्ञाजी ने कहा व्यक्तित्त्व के अनेक आयाम है। समाज से जुड़ा हुआ है तो समाजिक व्यक्तित्त्व है। धर्म के क्षेत्र में कार्य करता है तो धार्मिक व्यक्तित्त्व है। परिवार से जुड़ा है इसीलिए पारिवारिक व्यक्तित्त्व है। हर व्यक्तित्त्व को प्राणवान एवं पावरफुल बनाना है। आवेश व आवेग पर नियंत्रण रखनेवाला व्यक्ति अपने व्यक्तित्त्व को प्रभावशाली बना सकता है।
कल्याण मित्र कैलाशचंद गोयल, आमेट मित्र मंडल के अध्यक्ष श्री नवरत्न दुग्गड़, आमेट महिला मंडल की अध्यक्षा निर्मला चंडालिया, पार्थ दुग्गड़, कासवी गोयल व महिला मंडल ने विचार एवं मंगल संगान किया। संचालन साध्वी मैत्रीप्रभाजी ने किया।
नानालाल छाजेड़, सुरेश छाजेड़, अध्यक्ष नवरत्न, मंत्री राजेश चौधरी, प्रकाश गेलड़ा, उत्तम लोढा, मिश्रीलाल चौधरी, पुखराज फतेहलाल लोढा, मदन दुग्गड़, बंशीलाल लक्ष्मीलाल दुग्गड़, सजंय, विमल, राकेश, कमलेश चंडालिया, कमलेश बाफना, रमेश ढीलीवाल, रमेश कटारिया, संजय चौधरी, प्रदीप चौरड़िया, कन्हैयालाल बाफना, हस्तीमल इंटोदिया, सुनील इंटोदिया, हस्तीमल सोनी, सुरेश बाफना, महेंद्र माडोत, नरेश सूर्या, प्रकाश बोहरा, पार्ष डांगी, तेज प्रकाश डांगी,
महिला मंडल की अध्यक्षा निर्मला चंडालिया व उनकी पूरी टीम की उपस्थिति रही।
ठाणे में व्यक्त्तित्व विकास कार्यशाला का आयोजन

