सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ठाणे में मुम्बई स्तरीय तेरापंथ युवक परिषदों का सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

ठाणे में मुम्बई स्तरीय तेरापंथ युवक परिषदों का सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Last updated: July 14, 2019 7:08 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

मुम्बई: रविवार को अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कटारिया एवं महामंत्री संदीप कोठारी के नेतृत्व में विजयी भव दायित्व बोध कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यशाला एवं मुम्बई स्तरीय शपथ विधि का आयोजन परमपूज्य आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी शिष्या साध्वी श्री अणिमा श्री जी, साध्वी श्री डॉ. मंगल प्रज्ञा जी एवं साध्वी वृन्द के सानिध्य में तेरापंथ भवन ठाणे के प्रांगण में संपन्न हुआ। साध्वी श्री अणिमा श्री जी ने युवाओ का मार्गदर्शन करते हुए फरमाया की जीवन में गुरु का बड़ा महत्व हैं। मनुष्य के जीवन में गुरु का होना बहुत जरूरी होता हैं। साथ ही कहा कि जो भी युवा नए जवाबदारियों को ग्रहण करने जा रहे हैं उस पर खरा उतरने की कोशिश करें। साध्वी श्री मंगल प्रज्ञा जी ने भी अपने ओजस्वी वाणी के माध्यम से युवाओ का मार्गदर्शन किया।
मुम्बई सभा अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़ ने कहा कि हमारे सामने मुम्बई का जागरूक युवा साथी मौजूद है जिसे कोई भी कार्य दे वो उसे सफलता पूर्वक पूर्ण कर सकता हैं। मुम्बइ चातुर्मास व्यवस्था समिति अध्यक्ष मदन तातेड़ ने कहा कि युवा शक्ति को देख बहुत प्रसन्नता हो रही हैं। मैं सभी युवाओ से अपील करता हूँ कि आप सभी 2023 के चातुर्मास को सफल बनाने के लिए हमारे साथ हमेशा खड़े रहे। अभातेयुप के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी भलावत ने कहा कि मुम्बई के युवाओ में जो जोश उत्साह है वो पूरे देश में नही हैं। मदन तातेड़ जी को यह युवा शक्ति हर जगह अपनी पूरी ताकत के साथ खड़ा होगा। मुम्बई के चातुर्मास का लाभ मुम्बई के लोग ले इस बात का ध्यान में रखते हुए सभी मदन तातेड़ जी को ऐसी जगह की जानकारी दे ताकि मुम्बई के लोग मुम्बई के चातुर्मास से असल में लाभ ले सके। शक्ति भक्ति क्रांति और शांति को जीवन में उतारे।
अभातेयुप राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कटारिया के कहा कि आचार्य भिक्षु द्वारा बनाये गए मर्यादाओं को ध्यान में रखते हुए हमारा धर्म संघ अपने दायित्वों को बखूबी समझता हैं। हमारी युवा शक्ति इस बात को जानती हैं। अभातेयुप राष्ट्रीय महामंत्री संदीप कोठारी ने कहा कि युवा शक्ति एक लक्ष्य के साथ बढ़ रही हैं। हमें अपने दायित्व को समझने की जरूरत हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत नवकार महामंत्र के उच्चारण एवं ठाणे की सभी परिषदों के कार्यकर्ताओं द्वारा विजय गीत के संगान के साथ हुआ। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन अभातेयुप के राष्ट्रीय विमल कटारिया ने किया। सभी का स्वागत अभिनदंन ठाणे सभा मंत्री जयंतीलाल बरलोटा ने करते हुए 2023 के चातुर्मास में नवनिर्वाचित व्यवस्था समिति के अध्यक्ष मदन तातेड़ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की। ठाणे सेंट्रल के तेयुप अध्यक्ष निर्मल ओस्तवाल ने स्वागत भाषण दिया।
इस अवसर पर मुम्बई सभा मंत्री विजय पटवारी, ठाणे सभा अध्यक्ष देवीलाल श्री श्रीमाल, निर्मल श्री श्रीमाल, ठाणे जीतो चैप्टर प्रेजिडेंट महेंद्र वागरेचा, अणुव्रत समिति मुम्बई कोषाध्यक्ष रमेश सोनी, अरुण ढिलड़िया, पवन मांडोत, मनीष दफ्तरी, नरेश चपलोत, दवेंद्र डागलिया, जगदीश परमार, भूपेश कोठारी, दिनेश सिंघवी, दीपक समदरिया, राजेन्द्र कुमठ, गौतम डांगी, राजेश कोठारी, प्रमोद छाजेड़, नितेश धाकड़, हसमुख श्री श्रीमाल, महेंद्र पुनमिया, उपस्थिति रही। इस शपथ विधि में मुम्बई से 47 परिषदों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मंच का कुशलतापूर्वक संचालन नरेश चपलोत ने किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ठाणे सिटी तेयुप अध्यक्ष कमलेश दुग्गड़, विकास आच्छा, कमलेश नौलखा, राजेश भटेवरा, देवेंद्र पुनमिया, हितेश मेहता, कमलेश चंडालिया, गिरीश सिसोदिया, बिनोद कोठारी, ललित कोठारी, अमृत श्रीश्रीमाल, मनीष गोगड, अविनाश गोगड, कैलाश चोरडिया, अशोक इनटोदिया, अविनाश राठौड़, ठाणे कोपरी तेयुप अध्यक्ष नरेश बाफना, विकास डूंगरवाल, विमल दुग्गड़, पवन बापना, अशोक सिंघवी, राजेश बड़ाला, नवरत्न, संजय, राकेश दुग्गड़, सुदर्शन, ललित, राजेश, पंकज बाफना, अशोक, महेंद्र मांडोत, अरविंद डूंगरवाल, विमल, दिलीप गादिया, महावीर डूंगरवाल, जगदीश बाफना, सुमित दुग्गड़, संजय बाफना, तेयुप ठाणे (सेंट्रल), निर्मल ओस्तवाल, चिराग इंटोदिया, रमेश सोनी, डॉ. सुंदर इंटोदिया, पवन ओस्तवाल, प्रवीण डांगी, सुभाष हिंगड़, मनोहर कोठारी, मनोहर कच्छारा, नीरज बोथरा, अरविंद हिंगड़, प्रकाश वागरेचा, महेंद्र वागरेचा, राजेंद्र कुमठ, मुकेश डांगी, नवनीत नौलखा, प्रकाश पामेचा, अशोक बोहरा एवं तेयुप वागले स्टेट आदि का सहयोग रहा।


Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Analysis: अंतरिक्ष में भारत के बढ़ते कदम, आम लोगों के रोजमर्रा के जीवन और संघर्ष में कैसे आएगा बदलाव ?
Next Article ट्रम्प प्रशासन ने पाक पर नए वीजा प्रतिबंध लगाए, 65 पाकिस्तानियों को निकाला

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पर्युषण महापर्व के पावन अवसर पर जैन समाज में सेवा, श्रद्धा और समर्पण के साथ साथ जीतो डिवाइन जैमिंग की गूंज
social
September 14, 2026
देश में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.82% पर पहुंची, 20 महीने के उच्चतम स्तर पर
national
September 14, 2026
मलेशिया के तपाह में साई बाबा पीस टॉर्च समारोह में उमड़े 500 से अधिक श्रद्धालु, भारत के उप उच्चायुक्त और मलेशियाई मंत्री भी हुए शामिल
social
September 14, 2026
विलेपार्ले में प्रेक्षाध्यान से चित्त की निर्मलता एवं आत्मिक जागरण का संदेश
social
September 14, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?