ठाणे। समण संस्कृति संकाय द्वारा आयोजित जैन विद्या सप्तहा के अंतर्गत ठाणे में जैन विद्या सप्ताह का आयोजन हुआ। दिनांक 27 जुलाई 2019 को आचार्य श्री महाश्रमणजी की विदुषी शिष्या साध्वी श्री अणिमा श्री जी,साध्वी श्री मंगलप्रज्ञा जी एवं सहवर्ती साध्वीवृन्द के पावन सानिध्य में ठाणे में जैन विद्या सप्ताह का आयोजन किया गया।
इस मौके पर साध्वी श्री अणिमा श्री जी ने जैन विद्या के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को जैन विद्या के उपक्रम से जुडने के लिए प्रेरित किया। आपने फरमाया कि ज्यादा से ज्यादा जैन विद्या के फार्म भरवाएं। भगवान महावीर ने कहा नाणं पयासयरं, ज्ञान प्रकाशकर है। वैसे ही हम जैन विद्या से जुड़कर ज्ञान का प्रकाश फैलाएं। महाप्रज्ञजी की जन्म शताब्दी वर्ष को ज्ञान चेतना वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। हम भी अपने भीतर के अज्ञान के तिमिर को दूर करें। तभी महाप्रज्ञजी की जन्मशताब्दी मनाना सार्थक होगा। साध्वी श्री मंगल प्रज्ञा जी ने उपस्तिथ श्रावक समाज को प्रेरणा देते हुए कहा कि हर व्यक्ति और हर परिवार को जैन विद्या से जुड़ना चाइये और अधिक से अधिक जैन विद्या का प्रचार प्रसार करे।
कार्यक्रम की शुरुवात भारती सिंघवी,प्रिया श्रीश्रीमाल के मंगलाचरण से हुई। विज्ञ उपाधि धारक सपना डागलिया ने जैन विद्या के माध्यम से ज्ञान का विकास कैसे हो। उसके बारे मैं अपने अनुभव शेयर किए। हार्बर लाइन की आंचलिक संयोजिका अनिता जी सियाल ने बताया कि इस वर्ष को ज्ञान चेतना वर्ष मनाया जा रहा है। तो हम भी जैन विद्या से जुड़ करके अपने ज्ञान चेतना का विकास करें इस पर उन्होंने अपने भाव रखें।
महारास्ट्र प्रभारी जैन विद्या विमला जी डागलिया ने समण संस्कृति संकाय के गतिविधि के बारे में बताते हुए, भावी पीढ़ी को संस्कारित करने के लिए जैन विद्या के उपक्रम से जोड़ा जाए ,तो बच्चों का अच्छा निर्माण हो सकता है। और उन्होंने जैन विद्या के फार्म भरने के लिए और परीक्षा संबंधी आवश्यक सूचनाएं दी। जयंती लाल जी बरलोटा मंत्री सभा ठाणे ने अपना व्यक्तव दिया। कार्यक्रम का कुशल संयोजन विकास आच्छा ने किया तथा केंद्र व्यवस्थापक जैन विधा ठाणे ने किया।
ठाणे में जैन विद्या सप्ताह का आयोजन

