सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: आइये पाप और पुण्य को जाने: साध्वी चारुप्रज्ञा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

आइये पाप और पुण्य को जाने: साध्वी चारुप्रज्ञा

Last updated: July 29, 2019 7:57 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

भय से मुक्त कैसे बने: साध्वी जयप्रज्ञा

सादडी सदन पुणे। सादडी सदन पुणे में चातुर्मासिक प्रवास कर रहे श्रमण संघीय जैन दिवाकरीय  जिनशासन प्रभाविका श्री चारुप्रज्ञाजी म. सा आदि ठाणा 3 के सानिध्य मे चातुर्मास धर्म आराधना के साथ चल रहा है । तपस्या की कडी मे आज  आईचुकीबाई (आशाबेन) तातेड ने 12 उपवास,  वनिताजी चंगेडीया ने 8 उपवास,  नेमिचंद जी बेदमुथा ने 7 उपवास उपवास के प्रत्याख्यान लिए। धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए जिनशासन प्रभाविका चारुप्रज्ञाजी म. सा ने कहा कि दुनिया में कोई सुखी है तो कोई दुखी। कोई महलों में आनंद से रह रहे हैं तो किसी को सिर ढकने के लिए छत भी नसीब नहीं है। कोई खूब खा रहा है तो किसी को भरपेट रोटी मिलती नहीं। यह अपने अपने पुण्य या पाप के मीठे या कटु फल का ही परिणाम है। पुण्य सदकर्म, दान-पुण्य आदि अच्छे कर्म से बढ़ता है। आज का बीज आने वाले भविष्य का वृक्ष है। उसी प्रकार से आज का सदकर्म आने वाले भविष्य का  पुण्य बनकर हमारे समक्ष फल देता है।
उक्त मंगल उदगार प्रात: जैन दिवाकरिय जिनशासन प्रभाविका चारुप्रज्ञाजी म. सा ने धर्म सभा मे प्रवचन देते हुए व्यक्त किए। इससे पुर्व साध्वी जयप्रज्ञाजी म. सा ने  प्रवचन देते हुए कहा – वर्तमान की जटिल जीवन शैली के कारण आज के जनमानस पर असुरक्षा एवं भय का व्यापक प्रभाव दृष्टिगोचर हो रहा है। उससे मुक्त होने के लिए अपनी वृत्तियों और भावनाओं में सकारात्मक सोच को विकसित करना होगा अन्यथा इस समस्या से छुटकारा नहीं पा सकते। दूसरों का सहयोग और मार्गदर्शन एक सीमा तक उपयोगी हो सकता है, लेकिन चलना स्वयं को ही होगा, बंधनमुक्त बनना होगा। क्योंकि बंधा आदमी कष्टों से बहुत जल्द घबरा जाता है और घबराया मन कभी कोई नई साहसिक कार्य नहीं करना चाहता, वह सदैव असुरक्षित एवं भयभीत रहता है, इसलिए वह जहां होता है वहीं अपने आपको ठीक मान लेता है, ऐसी मनोवृत्ति कभी क्रांति का स्वर बुलंद नहीं कर सकती।  भय एवं असुरक्षा से पीड़ित व्यक्ति विनाशकारी ही होता है, इस तरह की स्थितियां एवं भावनाएं शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत हानिकारक है।  जो आत्मविश्वास से सुरक्षित है, वह इन चिंताओं, आशंकाओं से मुक्त रहता है, जिनसे दूसरे लोग दबे रहते हैं। वर्तमान जीवनशैली में हर व्यक्ति किसी न किसी अनहोनी की आशंका से भयभीत रहता है। भय की भी अनेक शक्लें हैं। प्रयास करके एक भय को समाप्त किया जाता है, तो पता लगता है कि अब दूसरी तरह का भय समस्या बन गया है।  जो भविष्य का भय नहीं करता, वही वर्तमान का आनंद उठा सकता है। भय एवं असुरक्षा की भावना एक ऐसी समस्या है जो हर व्यक्ति को अपनी गिरफ्त में लिए हैं। यह ऐसी समस्या है जिसका समाधान विज्ञान के पास भी नहीं है, मेडिकल सांइस भी कुछ नहीं कर पाती है। इसका संबंध हमारे  आंतरिक जगत से है। उनका समाधान हमें भीतर खोजना चाहिए तभी हमें सफलता मिल सकती है।
प्रवचन के पश्चात साध्वी जयप्रज्ञाजी म. सा  ने 10 मिनट का ध्यान कराया। प्रवचन से संबधित 6 प्रश्न पुछे गए। प्राईज वितरण किया गया। श्री संघ के महामंत्री अशोक जी कावेडीया ने कहां उपाध्याय श्री केवलमुनि जी म. सा की जन्म जयंती कल  सामूहिक दया दिवस के रुप मे मनाई जाएगी। धर्म सभा का संचालन राजेश जी सोलंकी ने किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ठाणे में जैन विद्या सप्ताह का आयोजन
Next Article सन्त साध्वियों सहित श्रावक-श्राविकाओं के लिए साधना का समय है चातुर्मासः सौभाग्य मुनि
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?