ठाणे। समण संस्कृति संकाय के तत्वाधान में आयोजित होने वाली जैन विद्या परीक्षा आज तेरापंथ भवन थाने में आयोजित की गई। उससे पहले तेरापंथ महिला मंडल ठाणे वेस्ट संयोजिका वनीता मेहता ने मंगल पाठ सुनाया। जैन विद्या ठाणे के केंद्र व्यवस्थापक विकास आच्छा, महिला मंडल ठाणे संयोजिका वनीता मेहता,सह संयोजिका अलका श्रीश्रीमाल,चंचल सिंघवी, पारस बरडिया की उपस्थिति में पेपर का लिफाफा खोला गया। जैन विद्या का पहला चरण नवंबर में हुआ था।
श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा ठाणे के अध्यक्ष देवीलाल श्रीश्रीमाल, निर्मल श्रीश्रीमाल, तेयुप ठाणे अध्यक्ष कमलेश दुग्गड़, भारती सिंघवी ने सभी परीक्षार्थियों को सफलता की मंगल कामनाएं व्यक्त की।
ठाणे में जैन विद्या परीक्षा सम्पन्न

