नालासोपारा। तेरापंथ युवक परिषद नालासोपारा द्वारा 13 मार्च 2020 को अध्यक्ष पारस बापना की अध्यक्षता में कार्य समिति की मीटिंग तेरापंथ भवन में रखी गई। मीटिंग की शुरुवात नमस्कार महामन्त्र व विजय गीत से की गई। श्रावक निष्ठापत्र का वाचन लक्ष्मीलाल महेता ने किया। स्वागत भाषण अध्यक्ष पारस बापना ने किया। मंत्री जितेश हिरण युवाथन, एमबीए, युवावाहनी व संगठन यात्रा के बारे में जानकारी दी। A.T.D.C. संयोजक रमेश ढालावत, पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र सोंलकी, भावेश गुंदेचा, किशन कोठारी, अरविंद धाकड़, संजय सिंघवी, नरेंद्र सोलंकी, चन्द्रप्रकाश ढालावत, पकंज धाकड़, ललित सोलंकी, सुनील पगारिया आदि ने मीटिंग को सफल बनाया।

