पालघर। शुक्रवार को तेरापंथ युवक परिषद नालासोपारा ने पालघर में आचार्य श्री महाश्रमण के सुशिष्य मुनिश्री जिनेश कुमारजी एवं मुनिश्री परमानंद के सान्निध्य में शपथग्रहण हुआ। इस मौके पर पालघर एवं आसपास के उपनगरों से बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित थे।
जानकारी के अनुसार, सुबह मुनिवृंद का चातुर्मास प्रवेश हुआ तथा दोपहर दो बजे नालासोपारा, वसई, पालघर, मनोर एवं सफाले के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण हुआ। इस मौके पर नालासोपारा तेयुप अध्यक्ष पारस बापना, मंत्री जीतेश हिरण, मार्गदर्शक रमेश ढालावत, किशन कोठारी, अशोक सोलंकी, चन्द्रप्रकाश ढालावत, मोहन कुमठ, ललित सोलंकी, लक्ष्मी लाल महेता, रवि राठोड़, प्रफुल कोठरी, पिन्टू बापना, किशोर मंडल से शुभम खाब्या, अर्पित ढालावत, अवि धाकड़, महिला मंडल सयोजिका अंजू छाजेड़, सहसयोजिका नीता कोठारी, मंजू बापना, प्रेमा धाकड़, मीना ढालावत, लक्ष्मी महेता, संगीत ढालावत आदि उपस्थित थे। शपथ ग्रहण के बाद सभी गुरुदेव आचार्य श्री महाश्रमण एवं मुनिवृंद के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया।
तेयुप नालासोपारा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने लिया शपथ

