मुंबई। कालबादेवी दक्षिण मुंबई में शासन श्री साध्वी कैलाशवती जी का मंगल प्रवेश लगभग 10:15 बजे हुआ। ते.यु. परिषद की टीम के द्वारा प्रोग्राम का मंगलाचरण हुआ। आचार्य महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन के मंत्री सुमेरमल सुराणा ने आने वाले मेहमानों का अपने वक्तव्य के द्वारा स्वागत किया ।
शासन श्री साध्वी श्री जी ने लोगों को चतुर्मास की गरिमा बताते हुए कहा जैन संत के लिए चातुर्मास स्थिरता का सूचक है। भगवान महावीर ने साधुओं के नव कल्पित विहार की प्ररुपणा की है। आठ महीनों का आठ कलप और चातुर्मास का एक कलप है । इस लिए आगमो में कहा गया -“विहार चरिया इसीपंसस्था”साधु _साध्वियों के लिए बिहार चरिया को प्रशस्थ बताया है । चातुर्मास का समय हर दृष्टि से सीजन का समय होता है । जिस प्रकार किसान लोग वर्षा में भरपूर धन धान्य को पैदा कर निश्चिंत हो जाते हैं वैसे ही धार्मिक लोग तप आदि करके अपने कर्मो की निर्जरा करते हैं।
साध्वी पंकज श्री जी ने रोचक परिसंवाद के द्वारा श्रावको को प्रेरणा देते हुए कहा हम -सौभाग्यशाली हैं हमें तेरापंथ धर्म संघ मिला महातपस्वी गुरु महाश्रमण प्राप्त हुए हैं । उनकी आज्ञानुसार आज पावस- प्रवास के लिए कालबादेवी प्रवेश कर लिया है । इस चातुर्मास में ज्यादा से ज्यादा आध्यात्मिक कि लो जलनी चाहिए । नैतिकता कि बूंद- बूंद जीवन रूपी घट को भरने का प्रयास करे तपस्या का क्रिकेट मैच जरूर खेलें अधिक से अधिक रन बनाएं। इसी परिसंवाद के दौरान साध्वी ललिता श्री जी ने सामायिक व तप ,जप की प्रेरणा दी । साध्वी सम्यकत्वयशा जी ने मासखमण करने की मांग करते हुए सभी को हास्य का वातावरण बना दिया ।
साध्वी शारदा प्रभा जी ने अध्यात्मिक एग्जीबिशन लगाने की बात कही हमने भी अपना मार्केट खोला है यहां पर पर प्रत्याख्यान ,मंगल प्रवचन, वैराग्य का चूर्ण,तत्वज्ञान की चोकलेट ,जैन विधा की ड्रेस मिलती है ।तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई के उपाध्यक्ष नितेश धाकड़ ने स्वागत करते हुए कहा हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें ऐसे विद्वान साध्वी श्री जी का चतुर्मास मिला है और आज के प्रोग्राम में सहयोग करने वाले की प्रमोद भावना के द्वारा नामलेखन किया।
ते.यु. परिषद ने सुमधुर गीतिका प्रस्तुत की। महिला मंडल दक्षिण मुंबई की बहनों ने शानदार गीतिका गाई एवं रेखा बरलोटा, पुष्पा कच्छारा , सुमन ,पूजा ने बहुत सुंदर शब्द चित्र की प्रस्तुति दी। तेरापंथ प्रोफेशनल फॉर्म मुंबई के मंत्री एडवोकेट राज बी सिंघवी ने अपने विचार रखे ,घाटकोपर से पधारे गोविंद लाल जी डांगी, जगदीश जी उमरिया,दिनेश धाकड़,भायंदर से कांता जी बच्छावत एवं मुंबई महिला मंत्री श्वेता सुराणा, संयोजिका सुमन ने स्वागत में सफल चातुर्मास की शुभ मंगल कामना की। अभिनंदन की पावन बेला पर बांद्रा ,कोलीवाडा ,वडाला, दादर, भायंदर, के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार ज्ञापन व संचालन तेरापंथ युवक परिषद के मंत्री राहुल ने किया।
तेरापंथ प्रोफेशनल फॉर्म के मंत्री एडवोकेट राज बी सिंघवी,महिला मंडल मुंबई के मंत्री श्वेता सुराणा,आचार्य महाप्रज्ञ विद्या निधि फाउंडेशन के मंत्री सुमेर सुराणा, ताराचंद बरलोटा, जगदीश उमरिया, मीठालाल शिशोदिया, चंदनमल बैद, प्यारचंद शिशोदिया, मूलचंद वागरेचा,रोशनलाल बाफना, पारस कच्छारा सुरेश कोठारी,पंकज कोठारी, महेश चपलोत,महावीर इटोदिया,सुमेर सुराणा, गोविंद दांगी, नितेश धाकड़, राहुल मेहता, अशोक धींग, अशोक बरलोटा, विनोद बरलोटा, रवि दोशी, पूरण चपलोत, कमलेश कच्छारा, दीपक सुराणा, किशन राठौड़, पंकज बोलिया, उज्वल दक, बाबू धींग, उत्सव धाकड़, रोनक धाकड़, महावीर ढेलरिया,पंकज सुराणा, राकेश कच्छारा, भरत धाकड़ सुनील धाकड़, दिनेश धाकड़, नीलेश धाकड़, प्रवीण डागलिया, मदन दुगड़, दिलीप ढेलरिया, मनहोर डागलिया, धवल मेहर, नरेंद्र मुणोत,प्रकाश चपलोत, बिमल गिरिया, जितु सालेचा, गजेंद्र कच्छारा, अंकित धाकड़, महिला मंडल से मालविका बेन, कांता बछावत, सुमन कावड़िया, कांता राठौड़,उर्मिला कच्छारा, रेणु डागलिया, शर्मिला धाकड़,पुष्पा धाकड़, राजश्री कच्छारा, हीना धाकड़,भावना वागरेचा, वंदना वागरेचा, गुंजन सुराणा, नूतन सोनी, रेखा कच्छारा,रुक्मण कच्छारा, मीना सुराणा, रेखा बरलोटा, पूजा राठौड़, कंचन कर्णावत,पुष्पा कच्छारा उपस्थित थे।
कालबादेवी दक्षिण मुंबई में मंगल प्रवेश “मंगल प्रवेश की बजी शहनाई”

