भिवंडी। तेरापंथ युवक परिषद भिवंडी की साधारण सभा का चुनाव का कार्यक्रम डिजिटल के माध्यम से हुआ। सर्वप्रथम नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अध्यक्ष प्रवीण चोपड़ा ने तेरापंथ युवक परिषद की पूरी टीम की तरफ से क्षमा याचना करके अपनी कार्यकारिणी को निरस्त किया।
डिजिटल चुनाव के माध्यम से चुनाव अधिकारी विमल आचंलिया, प्रकाश बाफना, महावीर मेहता को नियुक्त किया गया। चुनाव अधिकारी द्वारा चुनावी प्रक्रिया को शुरू किया गया और अध्यक्ष हेतु विनेश छाजेड़ के नाम का प्रस्ताव रखा एवं समर्थन नरेंद्र बोथरा एवं सर्व सहमति से वर्ष 2020-21 हेतु पुनः एक बार प्रवीण चोपड़ा को तेरापंथ युवक परिषद भिवंडी के अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण चोपड़ा ने सभी का धन्यवाद किया एवं पुनः अपने टीम हेतु मंत्री मनीष कोठारी व कोषाध्यक्ष विनेश छाजेड़ को मनोनीत किया। प्रभारी गौतम जी कोठारी (वाशी) का पूर्ण सहयोग रहा।
तेयुप भिवंडी के प्रवीण चोपड़ा अध्यक्ष और मनीष कोठारी मंत्री मनोनीत

