सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: टेरर फंडिंग केस: आतंकी हाफिज सईद के खिलाफ सुनवाई दो जनवरी तक टली
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

टेरर फंडिंग केस: आतंकी हाफिज सईद के खिलाफ सुनवाई दो जनवरी तक टली

Last updated: December 25, 2019 9:10 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

लाहौर:पाकिस्तान की आतंकवाद रोधी एक अदालत ने मुंबई आतंकी हमलों के सरगना हाफिज सईद और उसके तीन शीर्ष सहयोगियों के खिलाफ आतंक को धन मुहैया करने के मामले में सुनवाई वकीलों की हड़ताल के चलते दो जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी है। लाहौर की आतंकवाद रोधी अदालत (एटीसी) ने सईद और उसके करीबी सहयोगी हाफिज अब्दुल सलाम, मुहम्मद अशरफ और जफर इकबाल को आतंकवाद को धन मुहैया करने के आरोप में 11 दिसंबर को अभ्यारोपित किया था।

अदालत के एक अधिकारी ने सुनवाई के बाद कहा, ”आतंकवाद को धन मुहैया करने के मामले में मंगलवार को हाफिज सईद और उसके तीन करीबी सहयोगियों को यहां लाहौर स्थित आतंकवाद रोधी अदालत में पेश किया गया। हालांकि, अभियोजन उनके खिलाफ कोई गवाह पेश नहीं कर सका।”

उन्होंने बताया कि एटीसी ने रोजाना आधार पर हो रही मामले की सुनवाई को अभियोजन के वकील के अनुरोध पर दो जनवरी तक के लिए स्थगित कर दिया। अभियोजन ने अदालत से कहा कि निचली अदालतों में वकीलों की हड़ताल के चलते सुनवाई अगले महीने तक के लिए स्थगित की जानी चाहिए। अदालत ने अभियोजन के अनुरोध को स्वीकार कर लिया।

गौरतलब है कि लाहौर के एक अस्पताल में उपद्रव को लेकर अपने सहकर्मियों की गिरफ्तारी के खिलाफ वकील प्रदर्शन कर रहे हैं। पंजाब पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग ने आतंकवाद को धन मुहैया करने के आरोपों में 17 जुलाई को प्रांत के विभिन्न शहरों में सईद और उसके सहयोगियों के खिलाफ 23 प्राथमीकियां दर्ज की थी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article डोम्बिवली में 142 लोगों ने किया अपना नेत्र दान
Next Article ‘भारत और पाकिस्तान में दुश्मनी है SAARC के नहीं फलने-फूलने की अहम वजह’

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

प्रथम आंचलिक बारहव्रत कार्यशाला का सफल आयोजन
social
October 20, 2026
लोभ से मुक्त जीव आकिंचन्य हो जाता है प्राप्त : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
October 20, 2026
दशहरे के जश्न में ‘नई नवेली’ लेकर आई रामायण से प्रेरित बुराई पर अच्छाई की जीत की कहानी!
entertainment
October 20, 2026
महाष्टमी पर सौरव गांगुली के घर पहुंचे राजकुमार राव संग प्रोड्यूसर अंकुर गर्ग, दादा ने कराई कोलकाता के पंडालों की सैर!
entertainment
October 20, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?