By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: तेरापंथी सभा मुंबई की नयी कार्यकारिणी ने लिया शपथ
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

तेरापंथी सभा मुंबई की नयी कार्यकारिणी ने लिया शपथ

Last updated: December 11, 2018 8:07 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

पूर्व अध्यक्षों ने जो लकीर खींची है, उसे बड़ा करने की कोशिश करूंगाः नरेंद्र तातेड़
मुंबई: सोमवार को तेरापंथ धर्म संघ की मातृ संस्था श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा की शाखा श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा मुम्बई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं कार्यकारणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन कांदिवली तेरापंथ भवन में आचार्य महाश्रमण जी की विदुषी सुशिष्या शासन श्री साध्वी श्री सोमलता जी एवं साध्वी वृन्द के सांनिध्य में हुआ। शपथ विधि के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी सांसद गोपाल शेट्टी थे। महासभा के सह मंत्री रमेश सुतरिया ने मुम्बई सभा के अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़, मंत्री विजय पटवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद बोहरा, नवरत्न गन्ना, बाबूलाल बाफना, भानु कुमार नाहटा, योगेश चौधरी को शपथ दिलाया। तत्पश्चात सभा अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़ ने अपनी कार्यकारणी की घोषणा की। महासभा मुम्बई प्रभारी लक्ष्मीलाल बाफना ने मुम्बई सभा की सम्पूर्ण कार्यकारणी को शपथ दिलवाई। जिसमें उपाध्यक्ष नरेंद्र बांठिया, गणपत डागलिया, हस्तीमल मेहता, बाबूलाल समदरिया, मांगीलाल छाजेड़, संपतलाल चोरडिया, लक्ष्मणलाल कोठारी, सुरेश कुमार राठौड़, भीमराज सुराणा, भगवतीलाल पटवारी,  विनोद कोठारी, भंवरलाल बाफना, सह कोषाध्यक्ष हस्तीमल डांगी, संगठन मंत्री विष्णु बाफना, भगवतीलाल धाकड़, राजेन्द्र कुमार मूथा, सह मंत्री ख्यालीलाल कोठारी, अनिल कुमार सिंघवी, नरेंद्र सिंघवी, मनोज सिंघवी, गौतम डागा, प्रचार मंत्री भगवती धाकड़, सह प्रचार मंत्री विनोद कुमार सोलंकी एवं संपूर्ण कार्यकारणी को शपथ ग्रहण करवाया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में नरेंद्र तातेड़ ने कहा कि समाज ने जिस विश्वास के साथ मुझे मुम्बई जैसी सभा के अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा हैं। उस पर मैं और मेरी सम्पूर्ण टीम खरी उतरने की कोशिश करेगी। माता पिता के संस्कार ही थे कि मुझ जैसे मामूली व्यक्ति मुम्बई सभा जैसी संस्थान का अध्यक्ष बन पाया। मैं समाज से जुड़ी हर योजना को प्राथमिकता देने की कोशिश करूंगा। क्योंकि समाज और समाज के लोगों का उत्थान ही मेरा लक्ष्य होगा। मुझसे पहले संस्थान के पूर्व अध्यक्षों ने विकास की जो लकीर खींची है, उसे और आगे बढ़ाने की कोशिश करूंगा। यह कार्य समाज के सहयोग के बिना संभव नहीं होगा। मुझे मेरे समाज के हर सदस्य के सहयोग की जरूरत होगी।
सभा मंत्री विजय पटवारी ने कहा कि सभा अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़ जी ने मुझपर जो भरोसा दिखाया है उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। गुरु इंगित की आराधना करना और गुरु इंगित को सम्पूर्ण समाज तक पहुचाना ही मेरा लक्ष्य होगा।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सुनील कच्छारा, ख्यालीलाल तांतेड़, भंवरलाल कर्णावट, विनोद कच्छारा, पूर्व मंत्री नरेंद्र बांठिया, श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरेंद्र कोठारी, मूर्तिपूजक संघ के अध्यक्ष मोहन पामेचा, मेवाड़ संघ मुम्बई के महामंत्री रोशनलाल बड़ाला, तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा जयश्री बड़ाला, सासंद गोपाल शेट्टी, अभातेयुप के पूर्व अध्यक्ष बीसी भलावत, अभातेयुप महामंत्री संदीप कोठारी ने अपने भावों को रखा। गौरतलब है कि कार्यक्रम की शुरुवात शासन श्री साध्वी श्री सोमलता जी के मुखारबिंद से उच्चारित नवकार महामंत्र द्वारा हुआ। मंगलाचरण गीतिका का संगान दिव्या बोलिया ने किया। रमेश धाकड़, तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन अध्यक्ष सुरेंद्र कोठारी, नरेन्द्र तांतेड़ ने ध्वजारोहण एवं सामूहिक रुप से राष्ट्रगान का संगान किया गया। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन रमेश धाकड़ ने किया। मंच का कुशलतापूर्वक संचालन मनोहर गोखरू एवं मंत्री विजय पटवारी ने अपने भावों को रखते हुए किया।

इस अवसर पर टीपीएफ मुम्बई अध्यक्ष दीपक डागलिया, तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन मंत्री कमलेश बोहरा, मुम्बई अणुव्रत समिति अध्यक्ष रमेश चौधरी, प्यारचंद मेहता, जगदीश उमरिया, सलिल लोढा, राजेन्द्र मुणोत, सिरियारी संस्थान मंत्री निर्मल श्री श्रीमाल, कोषाध्यक्ष गौतम कोठारी, ठाणे सभा मंत्री जयंतीलाल बरलोटा, मलाड सभा अध्यक्ष दलपत बाबेल, ताराचंद बांठिया, लक्ष्मीलाल बाफना, महासभा सदस्य महावीर कोठारी, तनसुख चोरडिया, अशोक तांतेड़, राजेन्द्र मुणोत, अभातेयुप सदस्य गौतम डांगी, भूपेश कोठारी, नितेश धाकड़, राजेश कोठारी,  प्रसन्न पामेचा, श्रेयांश कोठारी, दीपक सिंघवी, राकेश टुकलिया, फूलचंद गोटी, सुरेश राठौड़, अश्विन चोरडिया, श्रीपाल कोठारी, अशोक कोठारी, कांतिलाल वडाला, भरत लोढा, विकास आच्छा, विमल गादिया, अणुव्रत जीवन विज्ञान अकादमी से प्रीतम हिरण, सुरेश बाफना, महेश मेहता, ताराचंद बांठिया, ताराचंद गन्ना, मीठालाल गन्ना, मदन तांतेड़, लादूलाल बाफना, महेश बाफना, सुरेश बाफना, अनिल परमार, महावीर बडाला, सुरेश मेहता, सुनील इंटोदिया, नरेश बाफना, प्रकाश धींग, चंद्रप्रकाश मादरेचा, विमल सोनी, चंद्र प्रकाश बोहरा, नीरज बंब, राजेश बंब आदि की उपस्थिति रही। सभा की नवनिर्वाचित टीम ने श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरेंद्र कोठारी एवं मंत्री कमलेश बोहरा के साथ साथ समपूर्ण तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन टीम के प्रति आभार प्रगट किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मालाड तेरापंथ समाज का 18 वाँ वार्षिक स्नेह सम्मेलन एसेल वर्ल्ड में 6 जनवरी को
Next Article पाकिस्तान को एक डॉलर भी नहीं देना चाहिए: अमेरिका

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

सार संभाल यात्रा में तेयुप दक्षिण मुंबई ने प्रस्तुत की संगठनात्मक सक्रियता एवं युवा शक्ति की झलक
social
August 23, 2026
अभातेयुप की ‘सार संभाल यात्रा’ का नेरुल में भव्य व सफल आयोजन
social
August 23, 2026
रक्षाबंधन कार्यशाला : आत्मरक्षा, संस्कार एवं त्याग की प्रेरणादायी प्रस्तुति
social
August 23, 2026
प्रेक्षाध्यान देता है अभिनव जीवन शैली
social
August 23, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?