सिलीगुड़ी। कोरोना महामारी के कारण लॉक डाउन की स्थिति में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशानुसार तेरापंथ युवक परिषद सिलीगुड़ी ने आज दिनांक 10 /04/2020 वार शुक्रवार क्षेत्रीय स्तर पर पुलिस प्रशासक डीएसपी श्री राजन छेत्री ,ट्रैफिक पुलिस आई सी श्री सुबीर दत्ता और उनकी टीम की मदद से आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के जरूरतमंद लोगों के लिए कच्चे राशन की राहत आपदा किट के वितरण का सामाजिक सेवा कार्य किया।
तेयुप के सदस्यों ने सिलीगुड़ी से 25 किलोमीटर दूर न्यू जलपाईगुड़ी थाना अंतर्गत आमबारी में 2 अलग बस्तियों के परिवारों को कच्चा राशन जैसे चावल, दाल, सब्जी, नमक एवं तेल की किट का वितरण सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए किया। ईन किट से कुल 151 परिवार लाभन्वित हुए। तेयुप के अध्यक्ष श्री दीपक बोथरा, निवर्तमान अध्यक्ष श्री पंकज सेठिया, मंत्री श्री अजय बरमेचा,उपाध्यक्ष प्रथम श्री अरविंद लूणिया, कोषाध्यक्ष राकेश बैद, तेयुप के सलाहकार श्री मदन जी मालू , श्री सुरेंद्र जी घोड़ावत, श्री तोलाराम जी सेठिया ,तेयुप के कार्यकारिणी सदस्य संतोष बैद, श्री महावीर बैद, श्री दिनेश जी अांचलिया सुरेश बैद, नवरत्न मणोत ने अपनी सेवाएं दी।
यह कार्यक्रम हम आगे भी निरंतर चलाते रहेगे और जरूरतमंद लोगों को राशन उपलब्ध कराएंगे। तेरापंथ युवक परिषद सिलीगुड़ी के अध्यक्ष दीपक जी बोथरा एवं उनकी पूरी टीम ने इस कार्य मे आगे बड़ कर सेवा देने वाले सभी का धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।
समाचार प्रदाता: शशीकला बैद,सिलीगुड़ी
तेरापंथ युवक परिषद सिलीगुड़ी ने बांटी कोरोना आपदा राहत किट

