सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बिहार में कोरोनाः बढ़ते मामलों के बीच प्रशासन बेपरवाह, डॉक्टर परेशान, जनता में भुखमरी की नौबत!
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

बिहार में कोरोनाः बढ़ते मामलों के बीच प्रशासन बेपरवाह, डॉक्टर परेशान, जनता में भुखमरी की नौबत!

Last updated: April 11, 2020 9:24 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

पंकज श्रीवास्तव/पटना। बिहार में कोरोना के बढते मामलों से हालत दिनों दिन बिगड़ती जा रही है तो नेता मंत्री और प्रशासन अभी भी अपनी संवेदनहीनता से बाज नहीं आ रहे हैं। डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए जरूरी सुरक्षा उपकरणों की भारी कमी के साथ ही जो मिले हैं वह भी घटिया क्वालिटी के हैं जबकि इस बारे में जवाब देने के लिए जिम्मेदार लोग लागातार अपनी संवेदनहीनता का परिचय दे रहे हैं और सवालों से मुंह मोड़े हुए हैं। ऐसे में आने वाले समय में बिहार की स्थिति कितनी भयावह होगी इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। फिलहाल बिहार की जनता भगवान भरोसे है।
देश में कोरोना संक्रमण तेजी से पांव फैला रहा है। बिहार की बात करें तो अकेले सीवान जिले के एक गांव पंजवार में ही इस वायरस की जद में 32 लोग आ गये हैं। इस चेन की पहली कड़ी खुर्शीद अंसारी नामक मुस्लिम युवा है जो ओमान से 23 मार्च को वापस आया। खुर्शीद के 6  भाईयों के इस परिवार में 32 सदस्य हैं। जिसमें 21 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। पड़ोस के 2 अन्य लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। इसमें पड़ोसी रामेश्वर सिंह के लडके का नाम भी बताया जा रहा है। खुर्शीद के अलावा 1 अन्य भाई विदेश में कार्यरत है। फिलहाल खुर्शीद से ही इस संक्रमण का चेन फैला तो बात वहीं तक केन्द्रित रखते हैं। खुर्शीद ने अपनी बिमारी की बात छुपायी और लगातार लोगों से मिलता रहा। मतलब समय रहते अगर वो आइसोलेशन में चला गया होता तो इसकी चेन इतनी लंबी नहीं होती। फिलहाल प्रशासन की बात करें तो इस बात के लिए उसका पीठ जरुर ठोका जा सकता है कि उसने अपने सूत्रों से खुर्शीद को चिन्हित किया। उसके सम्पर्क में आये 122 लोगों को जिला मुख्यालय सीवान के होटल मनीष, डी-ईलू और जवाहर नवोदय स्कूल में आइसोलेट किया।
प्रभावित गांव जिस ब्लाक के अंदर आता है वो रधुनाथपुर है। अब यहां की स्थित पर भी नजर डाल लें। अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारियों की संख्या की 30 से 32 है। सभी भय के माहौल में काम करने को बाध्य हैं। पंजवार गांव हॉटस्पॉट घोषित हो चुका है। आनन फानन में कर्मचारियों को जो पीपीई (सुरक्षा लिवास) उपलब्ध कराया गया वो हॉफ है। यानि आधे बाँह का जो पीछे की ओर से खुलता है। क्वालिटी इतनी घटिया कि पहने-निकालने में ही फट जा रहा है। ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों की मोबाइल की घंटी बजने का सीधा मतलब उनके सीनियर का फोन होता है। एक कर्मचारी की और उसके DPM  बात पर गौर करें। “सर आपके फोन से ही मेरा पउवा भर खून जल जाता है।” खैर इस आपाधापी के बीच अगर आप सरकार द्वारा जारी सीवान के सिविल सर्जन से किसी बात की जानकारी या जबाब चाहते हैं तो उनका मोबाइल हमेशा आँफ ही मिलेगा।
अब बात सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे की जिसका गृह जिला सीवान ही है। इनका मोबाइल हमेशा व्यस्त आ रहा है। गलती से अगर लग गया तो पीएस शशिकांत फोन उठाकर पहले से तैयार जबाब देते हैं “मंत्री जी खुद आपको फोन करके जबाब देंगे, थोडा इंतजार करें। अब बात लॉकडाउन की करें तो इसे कड़ाई से पालन कराने के लिए बीएमपी को तैनात कर दिया गया है। लोग घरों में दुबके हैं। राहत समाग्री या खाद्य वितरित करने वाला उस इकाई पीडीएस की बात करें तो बकौल पंजूवार मुखिया गोपाल सिंह अनाज का उठाव हो चुका है लेकिन पीडीएस सह पैक्स प्रबंधक आनाज नहीं दे रहें हैं। ठीक वही हाल पंजूवार से सटे टाठी पंचायत का है। यहाँ 1300 राशन कार्ड बीपीएल को निर्गत है। अमूमन एक कार्डधारी के परिवार में 4 लोग हैं यानि 5200 लोगों का आनाज उन्हें इस बुरे वक्त में नहीं मिल रहा है। इस बीच जानकारी मिली है कि पूरे इलाके पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना: भीलवाड़ा मॉडल का क्रेडिट राहुल को देने पर सोनिया पर फूटा महिला सरपंच का गुस्सा
Next Article तेरापंथ युवक परिषद सिलीगुड़ी ने बांटी कोरोना आपदा राहत किट
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?