मुम्बई। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद सायन कोलीवाड़ा की संगठन यात्रा तेरापंथ भवन सायन कोलीवाड़ा में आयोजित की गई। संगठन यात्रा का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से अरविंद जी सोनी एवं ललित जी सोनी ने किया। मंगलाचरण सुमनजी मेहता, संगीता जी कोठारी, अनिता डांगी द्वारा किया गया। विजय गीत का संगान हिम्मत जी सोलंकी एवं महावीर दुग्गड़ द्वारा प्रस्तुत किया गया। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन गणपत सोनी ने किया। स्वागत अभिनंदन करते हुए अध्यक्षीय वक्तव्य तेयुप अध्यक्ष अविलेश डांगी ने किया और उन्होंने सायन कोलीवाड़ा के विजन एवं मिशन के बारे में क्षेत्रीय प्रभारी सुभाष जी चपलोत के सामने रखे। साथ ही अपनी पूरी कार्यकारिणी की प्रशंसा करते हुए विचार व्यक्त किया और पूरे श्रावक समाज का धन्यवाद ज्ञापित किया।
मंच का कुशल संचालन करते हुए मंत्री सुनील कोठारी ने अपने परिषद द्वारा संचालित किए गए तमाम गतिविधियों ब्लड डोनेशन कैम्प, सामयिक दिवस, मंत्र दीक्षा का आयोजन, प्रथम कार्यकारिणी मीटिंग साधारण सभा के बारे में जानकारी, शपथ विधि कार्यक्रम में उपस्थित रहने आदि कार्यों में तथा भावी योजनाओं के बारे में बताया तथा अभातेयुप के जो भी केंद्र निर्देशित कार्य सौंपे जाएंगे उसे पूरी तरह करने की संकल्पना की।
अभातेयुप से और सायन कोलीवाड़ा के क्षेत्रीय प्रभारी सुभाष जी चपलोत ने अभातेयुप के विविध उपक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए मैं सामयिक साधक, तपोयज्ञ, एमबीडीडी, युववाहिनी, जैन संस्कार विधि, एटीडीसी, किशोर मंडल को सफल बनाने का आह्वान किया। तेयुप सायन द्वारा किये गए कार्यों की भी सराहना की और तेयुप के आगामी कार्यकाल की बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की। अभातेयुप से सुनील जी चंडालिया (उधना) ने परिषद को जैन विद्या कार्यशाला और अनेक उपक्रमों के बारे में जानकारी दी।
अभातेयुप से नरेश सोनी ने संगठन के बारे में नरेश जी चपलोत ने नेत्रदान के बारे में, जितेंद्र जी परमार ने युवा संयम के बारे में, गौतम जी डांगी ने अभिनव सामयिक के बारे में, राजेश जी कोठारी ने परिषद के बारे में, महिला मंडल संयोजिका श्रीमती सीमा जी सोनी ने अपने विचार रखे। तेयुप चेम्बूर अध्यक्ष रिंकू जी बाफना और दीपक जी पटवारी विशेष रूप से उपस्थित थे। तेयुप निवर्तमान अध्यक्ष भरत जी मेहता और ज्ञानशाला मुख्य प्रशिक्षका कामिनी जी बडाला भी उपस्थित थे।
इस संगठन यात्रा में मार्गदर्शक के रूप में शांतिलाल जी कोठारी, रोशनलाल जी सिंघवी, जसराज जी कोठारी, कैलाश जी परमार, रामलाल जी पितलिया, अशोक जी कोठारी, सुरेशजी मेहता एवं तेयुप से सुभाष जी मेहता, कैलाश जी मेहता, धीरज जी मेहता, विकास जी बडाला, मनोज जी धालावत, विनोद जी पीछोलिया, अरविंद जी कोठारी, कमलेश जी सोनी, कमलेश जी सांखला, पंकज जी कोठारी, सुनील जी दुग्गड, हिमांशु जी सोनी, पुष्पेंद्र जी मेहता, राजेन्द्र जी सांखला, सुभाष जी मेहता तथा महिला मंडल से मधु जी मेहता, पुष्पा जी कोठारी, आशा जी पिछोलिया, सरिता जी ढालावत, तरुणा जी कोठारी, ममता जी मेहता, मीनाक्षी जी डांगी, मनीषा जी बडाला, पिस्ता जी सोनी, कुसुम जी मेहता, सीमा अरविंद जी सोनी उपस्थित थे। तेयुप के सभी कार्यकारिणी सदस्यों, वरिष्ठजनों, अतिथिगण, महिला मंडल, ज्ञानशाला परिवार व समस्त श्रावक समाज का आभार शैलेश जी दुग्गड़ ने किया। यह जानकारी मनीष जी कोठारी ने दी।

