सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: दक्षिण मुंबई में ‘नवग्रह समाधानम्’ कार्यशाला का आयोजन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

दक्षिण मुंबई में ‘नवग्रह समाधानम्’ कार्यशाला का आयोजन

Last updated: October 18, 2026 4:19 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई। महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल, कालबादेवी में, शासनश्री साध्वीश्री कंचनप्रभाजी, शासनश्री साध्वीश्री मंजुरेखाजी एवं सहवर्ती साधविवृंद के सान्निध्य में तथा तेरापंथ समाज दक्षिण मुंबई की सभी संस्थाओं के तत्वावधान में ‘नवग्रह समधानम् – नवग्रह का रहस्य, मंत्रों में समाधान’ – कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसके मुख्य वक्ता श्री दिलीप सरावगी रहें। दक्षिण मुंबई सभा के अध्यक्ष देवेन्द्र डागलिया ने मुख्य वक्ता भाई दिलीप सरावगी का हार्दिक स्वागत किया तथा इतनी सुंदर व्यवस्थित कार्यशाला की प्रस्तुति के लिए हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की शासनश्री साध्वीश्री कंचनप्रभाजी ने कहा – कि हर व्यक्ति अपने शुभ-अशुभ कर्म लेकर आता है, मगर जिन्होंने अध्यात्म साधना से ग्रह विज्ञान को समझा, वे व्यक्ति अपनी अनुकूलता से उच्च गतियों में प्रस्थान करते हैं।
शासनश्री साध्वीश्री मंजुरेखाजी ने कहा – कि सभी ग्रहों का हमारे जीवन पर प्रभाव रहता है। ग्रहों का संतुलन सामाजिक और पारिवारिक जीवनशैली को आनंदमय व सुखमय रखता है। कई ग्रह बिगड़ते रिश्तों में जान भर देते हैं, मगर उन ग्रहों को साधने के लिए अनुकूल मंत्रों की आवश्यकता रहती है। विशिष्ट मंत्रों का स्वाध्याय करने से सारे ग्रह अनुकूल रहते हैं। सूर्य, चंद्र, मंगल, शनि, गुरु आदि ग्रह जीवन में उत्साह भरते हैं आचार्य महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन के अध्यक्ष कुंदनमल धाकड़, कार्याध्यक्ष गणपत डागलिया, तेयुप दक्षिण मुंबई अध्यक्ष सुमित सुराणा, दक्षिण मुंबई महिला मंडल अध्यक्षा लतिका डागलिया, पुष्पा कच्छारा,नरेंद्र मणोत,दिनेश धाकड़ आदि कई सभा-संस्थाओं के पदाधिकारीगण की गरिमामयी उपस्थिति रहीं।साध्वी श्री उदितप्रभाजी, साध्वी श्री निर्भयप्रभाजी तथा साध्वी श्री चेलनाश्रीजी भी उपस्थित रहीं।
कार्यशाला में उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं एवं समाज के सदस्यों ने पूरे उत्साह और एकाग्रता के साथ ग्रह विज्ञान तथा मंत्रों के माध्यम से ग्रहों को संतुलित करने से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। पूरे कार्यक्रम का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा, ज्ञान और श्रद्धा से ओतप्रोत रहा। मुख्य वक्ता की प्रभावशाली एवं सरल प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को विशेष रूप से आकर्षित किया। श्री दिलीप जी सरावगी ने विस्तार से ग्रह विज्ञान समझाया और बताया कि किन-किन मंत्रों के द्वारा हम ग्रहों को संतुलित कर सकते हैं। उन्होंने अत्यंत सुंदर प्रस्तुति दी। यह जानकारी सभा के मीडिया प्रभारी नितेश धाकड़ एवं दर्शन डागलिया ने दी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पावर स्टार पवन सिंह और निर्माता रत्नाकर कुमार ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, देवीगीत ‘माई के आरती’ ने पार किया 139 मिलियन व्यूज
Next Article नमित मल्होत्रा की ‘रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड’ का लॉस एंजिलिस के एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में होगा भव्य वर्ल्ड प्रीमियर

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

नमित मल्होत्रा की ‘रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड’ का लॉस एंजिलिस के एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में होगा भव्य वर्ल्ड प्रीमियर
entertainment
October 18, 2026
पावर स्टार पवन सिंह और निर्माता रत्नाकर कुमार ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, देवीगीत ‘माई के आरती’ ने पार किया 139 मिलियन व्यूज
entertainment
October 18, 2026
लाल किले की रामलीला में टेरेंस लुईस ने मचाई धूम, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘आज का महिषासुर’ को दीं शुभकामनाएं
entertainment
October 18, 2026
शिशोदा (श्रीनाथजी) में शनिवार की सामायिक संपन्न
social
October 17, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?