नेरुल। वैश्विक महामारी कोरोना के कारण पूरी दुनिया के कई देशो में इस समय लोकडाउन है, इसी प्रकार भारत में भी माननीय प्रधानमंत्रीजी ने 3 मई तक लोकडाउन लगाया हुआ है, भारत जैसे देश में अधिकांश जनता ग़रीबी लाइन के नीचे अपना जीवनयापन करती है, ऐसी जनता के लिये ये दोहरा आक्रमण है, एक तो उनको कोरोना से झूजना पड रहा है दूसरा ग़रीबी से भी झूजना पड़ रहा हैं, क्योंकि उनका रोज़गार भी पूरी तरह ठप्प हैं, ऐसे में तेरापंथ युवक परिषद नेरुल ने आस पास की ऐसी गरीब बस्तियों में रोज़ाना राशन किट पहुँचाने की ज़िम्मेदारी ली, जिसमें चावल, आटा, दाल, तेल, मसाला आदि शामिल हैं, साथ ही साथ इलाक़े में तेनात पोलीस कर्मियों को भी बिसलेरी पीने के पानी, मास्क एवं सेनेटाईज़र की सुविधा भी पहुँचाई जा रही हैं।
तेरापंथ युवक परिषद नेरुल को सकल जैन समाज नेरुल का तन मन धन से सहयोग मिला एवं ज़रूरत पड़ी तो आगे भी मिलता रहेगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भगवतीलाल पगारिया, देवेंद्र बोहरा, राजेश सामोता, प्रकाश बोहरा, गौतम शिशोदिया, दिलीप सिंघवी का सराहनीय योगदान रहा हैं।
तेरापंथ युवक परिषद नेरुल ने राशन किट का वितरण किया

