By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सेना और वायुसेना ने सम्मान में अस्पतालों पर कहीं फूल बरसाए तो कहीं धुन बजाई; डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ ने कहा- शुक्रिया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

सेना और वायुसेना ने सम्मान में अस्पतालों पर कहीं फूल बरसाए तो कहीं धुन बजाई; डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ ने कहा- शुक्रिया

Last updated: May 3, 2020 4:45 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली: आर्मी, नेवी और एयरफोर्स ने रविवार को कोरोना वॉरियर्स को सलामी दी। इस मौके पर दो फ्लाई पास्ट किए। एक  कश्मीर से कन्याकुमारी होते हुए त्रिवेंद्रम और कोयंबटूर तक और दूसरा गुवाहाटी से अहमदाबाद तक। इसके अलावा, देश के विभिन्न शहरों में भी ऐसा नजारा देखने को मिला। इसके लिए विमानों और हेलिकॉप्टर ने फ्लाई मार्च कर कोरोना अस्पतालों में फूल बरसाए। आर्मी के बैंड ने सम्मान में देशभक्ति की धुन बजाईं।

यह पहला मौका है, जब तीनों सेनाएं वॉरियर्स के सम्मान के लिए आगे आईं। उधर, कोरोना वॉरियर्स ने तीनों सेनाओं के सम्मान पर सभी को शुक्रिया कहा। देशभर से ऐसी हीं तस्वीरें सामने आईं।

महाराष्ट्र 

मुंबई में रविवार को कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में एयरफोर्स के एयरक्राफ्ट सुखोई-30 ने मरीन ड्राइव के ऊपर फ्लाई मार्च किया।
मुंबई में भारतीय नौसेना के आईएनएचएस हेलिकॉप्टर से अश्विनी अस्पताल के मेडिकल स्टाफ पर फूल बरसाए गए। यहां पर नेवी के 21 कोरोना पॉजिटिव नाविकों का इलाज चल रहा है।  

मध्य प्रदेश

भोपाल के चिरायु हॉस्पिटल में सेना के बैंड ने परफॉर्मेंस दी। राजधानी में एम्स और चिरायु हॉस्पिटल में कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। 

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में भी एयरफोर्स के विमान ने कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में फ्लाई मार्च किया। यहां के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज के ऊपर उड़ान भरी और फूल बरसाए।  

तमिलनाडु

यह तस्वीर चेन्नई के गवर्मेंट मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की है। सेना के हेलिकॉप्टर ने अस्पताल के मेडिकल स्टाफ को सैल्यूट किया। 

ओडिशा

भुवनेश्वर में एयरफोर्स के विमानों ने कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस के मेडिकल स्टाफ पर फूलों की बारिश की।

केरल 

यह तस्वीर कोच्चि की है। यहां इंडियन नेवी ने अपने फास्ट इंटरसेप्टर क्राफ्ट (एफआईसी) पर बैनर लगाकर कोरोना वॉरियर्स को सलामी दी।
यह तस्वीर त्रिवेंद्रम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की है। यहां पश्चिमी एयर कमांड के हेलिकॉप्टर से कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में फूल बरसाए। 
यह तस्वीर आईएनएस सावित्री की है। विशाखापट्टनम के पास समुद्र में नेवी ने रविवार को कोरोना से जंग लड़ रहे डॉक्टर्स, नर्स और हेल्थ वर्कर्स को शुक्रिया कहा और सलामी भी दी।

पश्चिम बंगाल 

यह तस्वीर पश्चिम बंगाल के समुद्री तट की है। यहां ईस्टर्न नेवल कमांड के आईएनएस जलाश्व पोत पर ह्यूमन थैंक्यू लिखकर कोरोना वॉरियर्स को सैल्यूट किया। 

असम 

यह तस्वीर गुवाहाटी की है। यहां इंडियन एयरफोर्स ने सुखोई-30 एयरक्राफ्ट से हवा में करतब दिखाकर कोरोना वॉरियर्स को सलामी दी।

कर्नाटक

यह तस्वीर बेंगलुरु के विधानसभा की है। यहां रविवार को कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में आर्मी के बैंड ने परफॉर्मेंस दी।

गोवा 

यह तस्वीर गोवा की है। रविवार को गोवा मेडिकल कॉलज एंड हॉस्पिटल का मेडिकल स्टाफ, नर्स और अन्य स्टाफ उस वक्त बाहर आ गया, जब नेवी के दो हेलिकॉप्टर कोरोना अस्पताल पर फूल बरसा रहे थे। 

दिल्ली 

दिल्ली में रायसीना हिल पर एयरफोर्स के एयरक्राफ्ट ने उड़ान भरी। 
दिल्ली में जब एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी तो लोग देखने के लिए घर की छतों पर आ गए। कई लोग वीडियो बनाते और एयरफोर्स का अभिवादन करते दिखे। 
दिल्ली में तीनों सेनाओं के प्रमुख के प्रतिनिधियों ने रविवार को नेशनल पुलिस मेमोरियल पर श्रद्धांजलि दी। इससे पहले यहां एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर ने मेमोरियल पर फूल बरसाए। 

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article तेरापंथ युवक परिषद नेरुल ने राशन किट का वितरण किया
Next Article प्लाज्मा थैरेपी कोरोना मरीजों को पहुंचा सकती है नुकसान: ICMR

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026
असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?