विरार। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद विरार व समस्त विरार जैन संघ द्वारा ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें 102 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। स्थानीय विधायक श्री क्षितिज जी ठाकुर ने भी रक्तदान किया। ब्लड डोनेशन कैम्प के साथ ही उपस्थित सदस्यों से अभातेयुप का फेसबुक पेज लाइक करवाया गया और उन्हें आगे उनके फेसबुक फ्रेंड्स को भी लाइक करने के लिए इनविटेशन भेजने के लिए निवेदन किया साथ ही आचार्य श्री महाश्रमण जी के दीक्षा दिवस जो कि युवा दिवस के उपलक्ष्य में देश भर में आयोजित MBA (मेरी भी आहुति) के फॉर्म भरवाकर संकल्प दिलाया गया।
कोरोना महामारी के चलते लॉक डाउन के समय ब्लड बैंक को ब्लड की आवश्यकता होने की वजह से इस ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन रखा जिसमे जैन समाज के साथ ही अन्य लोगो ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया । आवश्यकता पूरी होने के पश्चात बहोत सारे सदस्यो को रक्तदान के लिए मना करना पड़ा।
इस आयोजन में तेयुप अध्यक्ष विजय धाकड़,मंत्री राजेश सोलंकी, कोषाध्यक्ष विनोद कोठारी,सभा अध्यक्ष तेजराज जी हिरणव मीडिया प्रभारी हेमन्त धाकड़,सुखलाल जी चौहान के साथ सकल जैन संघ से वकील नयन जी जैन,मनीष जैन,कमल जैन,पंकज जैन,नरेश जैन,दिलीप कावेरिया,जुगनू जैन,मयूर नाट्याल का सहयोग रहा। बहुजन विकास आघाडी से पंकज जी ठाकुर, प्रफुल्ल जी साने, जीतू भाई शाह,महेश जी पाटिल,राजेश जी बक्शी आदि की उपस्थिति रही।
सकल जैन संघ विरार ने किया ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन, विधायक क्षितिज ठाकुर ने भी किया रक्तदान

