किशनगंज। परिहारा निवासी किशनगंज प्रवासी 91 वर्षीय वयोवृद्ध श्रावक सूरजमल जी दुगड़ की सल्लेखना तपस्या के उपलक्ष में इस्लामपुर तेरापंथ सभा एवं वरिष्ठ महिला मंडल श्राविका भाचा के द्वारा तपस्वी की तपस्या का हार्दिक अभिनंदन किया गया। तपस्वी श्री दुगड़ आज भी सामायिक एवं स्वाध्याय के साथ अपने निर्जरा पथ पर निरंतर गतिमान हैं। उन्होंने स्वयं से कहा कि उनकी कोई आशाता नहीं है। एक बार पुणे इस्लामपुर सभा आपके तप की अनुमोदना करते हैं एवं समस्त दुगड़ परिवार को साधुवाद देते हैं।
यह जानकारी इस्लामपुर सभा के उपाध्यक्ष श्रीमान पूनम चंद जी बोथरा ने दी।
तेरापंथ सभा इस्लामपुर में तप अभिनंदन

