पर्वत पाटिया। 3 जुलाई को अखिल भारतीय महिला मंडल द्वारा निर्देशित विसर्जन दिवस का आयोजन तुलसी भक्ति एकल गायन प्रतियोगिता तेरापंथ महिला मंडल पर्वत पाटिया द्वारा आयोजित किया गया।
नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।प्रेरणा गीत की सुमधुर स्वर लहरियो के साथ मंडल की बहिनों ने मंगलाचरण किया। मंडल अध्यक्ष सुमन जी बैद ने सभी का स्वागत करते हुए आचार्य तुलसी की अवदानों की महिमा बताई। प्रतियोगिता के निर्णायक श्रीमती शगुन जी डागा ने स्वरचित गितिका का संगान करते हुए मंडल का आभार व्यक्त किया।
गायन प्रतियोगिता में सभी प्रतियोगियों ने बहुत ही सुमधुर भावपूर्ण प्रस्तुतियां दी। प्रतियोगिता का निर्णय निर्णायक अंजू जी धाकड़ ,शगुन जी डागा ने घोषित करते हुए कहा कि सभी ने बहुत अच्छी प्रस्तुति दी सभी को साधुवाद मंडल द्वारा निर्णायको का सम्मान किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान-आशिकाआंचलिया , सुनीता पारख द्वितीय स्थान -विनीता बैद, तृतीय स्थान -पिंकी महनोत, प्रिया पुगलिया व सांत्वना पुरस्कार- कृष्णा पुगलिया, सुमित्रा श्यामसुखा ने प्राप्त किया। जीव अजीव प्रश्नोत्तरी -7,8,9 के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया कार्यक्रम का कुशल संचालन मंत्री मधु झाबक ने किया कार्यक्रम में बहिनों की अच्छी उपस्थित रहे।
तेरापंथ महिला मंडल पर्वत पाटिया ने गणाधिपति आचार्य श्री तुलसी के 30वीं पुण्य तिथि को विसर्जन दिवस के रूप मे मनाया

