मुंबई l अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के 4 प्रमुख प्रोजेक्ट्स में से एक कन्या सुरक्षा योजना के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कुमुद कच्छारा के नेतृत्व में देशभर के विभिन्न शहरों की मंडल शाखाओं द्वारा पार्क, जोगर्स ट्रेक, मंदिर, हॉस्पिटल इत्यादि विभिन्न स्थानों पर कन्या सुरक्षा का सन्देश देते हुए बेन्चेस का अनावरण किया जा रहा है ल इसी अभियान से जुड़ते हुए तेरापंथ महिला मंडल, मुंबई ने भी वृहद् स्तर पर बेंचेस के अनावरण का कार्य प्रारंभ किया है और इसी के तहत दक्षिण मुम्बई स्थित में 35 बेंचेस का अनावरण मुंबई महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती जयश्री बड़ाला एवं मंत्री श्रीमती श्वेता सुराणा के नेतृत्व में किया गया l इस अवसर पर अतिथि के रूप में दक्षिण मुम्बई से रीटा जी मकवाना स्थानीय नगर सेविका शिल्पा जी गणपते महाराष्ट्र कार्यालय बीजेपी महिला मोर्चा मंत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे l बेंचेस अनावरण के पश्चात् आयोजित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्रीमती जयश्री बड़ाला ने अभातेमम की कन्या सुरक्षा योजना की विस्तृत जानकारी सभी के समक्ष रखी l वहीँ अतिथियों का मोमेंटो देकर सम्मान किया गयाl इस अवसर पर रीटा जी मकवाना नगर सेविका ,शिल्पा जी गणपते महाराष्ट्र कार्यालय मंत्री बीजेपी महिला मोर्चा ,
लतिका जी डागलिया, भावना वागरेचा ,वंदना वागरेचा , रेनू डागलिया ,सुमन जी कावड़िया, नूतन सोनी
,उर्मिला कछारा ,रुकमण कछारा , पवन जी बोलियां नितेश जी धाकड़ सहित दक्षिण मुम्बई महिला मंडल की बहिनें उपस्थित थी l
तेरापंथ महिला मंडल ने दक्षिण मुम्बई में किया 35 बेंचेस का अनावरण

