बैगलोर: चातुर्मासिक महापर्व के उपलक्ष्य में तेरापंथ धर्म संघ के महासूर्य, शांति दूत आचार्य श्री महाश्रमण जी बैगलोर की धरा को पावन कर रहे हैं। वही अणुव्रत समिति मुम्बई द्वारा 27 जुलाई से 29 जुलाई के बीच आयोजित की जाने वाली गुरुशरणं यात्रा के मुख्य प्रयोजक विजय संचती ने यात्रा के ठीक पहले आचार्य श्री महाश्रण जी के दर्शन सेवा का लाभ लिया। साथ ही आचार्य श्री के सम्मूख अणुव्रत समिति मुम्बई के गुरुशरणं यात्रा की विस्तार पूर्वक रूप रेखा गुरुचरणों में रखी। अणुव्रत समिति मुम्बई के गुरुशरणं यात्रा के मुख्य प्रयोजक विजय संचेती का कहना है कि आचार्य श्री के दर्शन सेवा का वक्त मिलने पर अणुव्रत समिति मुम्बई द्वारा मुम्बई से 140 से भी ज्यादा श्रावकों के साथ अणुव्रत के अवदानों को जन जन तक पहुचाने हेतु आयोजित की जाने वाली गुरुशरणं यात्रा की विस्तार से रूप रेखा रखी। जिसके पश्चात गुरु देव ने हाथ उठाकर आशीर्वाद प्रदान किया।
वही इस आयोजन को सफल बनाने में अणुव्रत समिति अध्यक्ष रमेश चौधरी, कार्याध्यक्ष रोशनलाल मेहता, मंत्री चेतन कोठारी, कोषाध्यक्ष रमेश सोनी, गणपत डागलिया, विनोद कोठारी, ख्यालीलाल कोठारी, चंद्रप्रकाश बोहरा, दिलीप कोठारी, कैलाश परमार, संजय दुग्गड़, नितेश धाकड़, सुरेश मेहता, नरेश बाफना, दिनेश धाकड़, वसंत कुमठ, माणक कोठारी, विकेश जैन, कंचन सोनी, विमला कोठारी, सुरेश बाफना, विनोद बाफना, वनिता बाफना, सिमा चोरडिया, लक्ष्मीलाल सिंघवी, मनोहरलाल कच्छारा, भाग्यवती परमार, ललिता सोनी, बलवंत चोरडिया, शशांक संचेती, बसंत कुमठ, दिलीप धींग यात्रा के संयोजक रमेश धोका आदि जुटे हुए हैं।

