मुंबई। तेरापंथ महिलामण्डल मुम्बई ने शानदार वेबिनार Zoom app पर व फेसबुक लाइव आयोजित किया। सर्वप्रथम मुम्बई महिलामण्डल की कर्मठ अध्यक्षा भाग्यश्रीजी कच्छारा ने नमस्कार महामंत्र द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत व मुख्यवक्ता श्री सूर्यप्रकाशजी सामसुखा व वेबिनार में उपस्थित पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमुदजी कच्छारा, राष्ट्रीय महामंत्री तरूणाजी बोहरा, राष्ट्रीय कार्यसमिति के मेम्बर्स, मुम्बई महिलामण्डल कार्यकारिणी, मार्गदर्शक, परामर्शक व सभी बहिनों का अपने शब्दों में स्वागत किया। राष्ट्रीय महामंत्री तरूणाजी बोहरा ने इस वेबिनार के आयोजन हेतु शुभकामना व मंगलभावना प्रेषित की।
पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व उपासिका कुमुदजी कच्छारा ने आज के मुख्यवक्ता श्रीमान सूर्यप्रकाशजी सामसुखा का परिचय देते हुए कहा कि आज में ऐसे व्यक्तित्व का परिचय दे रही हु जिनके नाम में ही प्रकाश , जिनके काम मे है विकास ही विकास, व्यक्तित्व में है गहरी आध्यात्मिकता व प्रबुद्धता, ज्ञान की गम्भीरता, जिनमे अर्जन के साथ विसर्जन करने की अदभुत क्षमता व जिन्होंने जैन सिद्धान्तों को आत्मसात करते हुए जीवन के हर मोड़ पर पाई है सफलता ही सफलता, जिनको आचार्य महाश्रमण युवा व्यक्तित्व पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ऐसे बहुमुखी प्रतिभा के धनी श्रीमान सूर्यप्रकाश जी सामसुखा ने आज के इस कार्यक्रम के माध्यम से हमे इस कोरोना जैसी महामारी जिससे कि पूरा विश्व प्रभावित हो रहा है हम कैसे अपनी लाइफ स्टाइल को डिजाइन करे कैसे सीमित संसाधनों में जीवन को अच्छी दिशा दे सके। इस विषय पर भगवान महावीर के तीन आदर्श बातों व बारह व्रत को हमारी लाइफ का डिजाइन बना कर हमारे जीवन मे उतारे । वही व्यक्ति सुखी होता है जो अपना जीवन अपनी choice से जीता है न कि मिले हुए Chance से। मानव जीवन दुर्लभ है, हमारा उद्देश्य जीवन से मुक्ति है तो हम इसे कैसे डिजाइन करें। हमे इस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिये मुक्ति के साधन ज्ञान, दर्शन, चारित्र व तप को अपनाना होगा। संयम के मार्ग पर चलना होगा। कैसे हम संसार मे रहते हुए संयम मार्ग को बारह व्रत के माध्यम से त्याग करके अपनाएं। इसके साथ ही श्रावकत्व को अपनाये हमारे आचरण में लाये। बारहव्रत को अपनाते हुए अपनी लाइफ स्टाइल को डिजाइन करे। अपनी दिनचर्या का अंग बनाये व बारह व्रतों को गहराई से समझे। इन सभी बातों को अपने जीवन मे उतार लें तो हमारा जीवन उच्च कोटि का बन सकता है। इसके पश्चात बहिनो द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान भी दिया।
तेरापंथ महिलामण्डल मुंबई मंत्री श्रीमती स्वीटी लोढ़ा ने वेबिनार का सुंदर संचालन किया व उपाध्यक्ष रचनाजी हिरण ने सभी का आभार प्रकट किया। वेबिनार का टेक्निकल पार्ट ई मिडिया प्रभारी श्रीमती अलका मेहता ने अत्यंत कुशलता पूर्वक संभाला! इस वेबिनार में अभातेमम से परामर्शक श्रीमती विमलाजी नाहटा, सरक्षिका श्रीमती ताराजी सुराणा, कार्यकारिणी सदस्य कांताजी डुंगरवाल की उपस्थिति रही। आज इस लाइव वेबिनार को सभी बहिनों ने बहुत पसंद किया और सभी ने अपने विचार कमेंट्स के माध्यम से बताये कि आज के इस वातावरण में सही समय है कि हम बारहव्रत के नियम अपनाकर सादगी से भी अपना जीवन व्यतीत करते हुए धर्म की आराधना करें। इस वेबिनार में zoom पर लगभग 280 बहिनों ने व फेसबुक पर 8800 धर्मानुरागी भाई बहिनो ने इसे देखा । सभी कार्यकारिणी बहिनो व सभी क्षेत्रों की बहिनो ने अपनी सहभागिता दर्ज कराकर सफल बनाया।
तेरापंथ महिला मण्डल मुम्बई ने किया लाइव वेबिनार का आयोजन

