इस्लामपुर (सिलीगुड़ी)। सिंगल यूज़ प्लास्टिक के बहिष्कार के लिए इसलामपुर महिला मंडल की टोली जन साधारण को प्लास्टिक थैली छोड़ने व कपड़े का थैला अपनाने की प्रेरणा देती हुई अपने लक्ष्य पर बढ़ती नजर आ रही थी।इस्लामपुर की गलियां केसरिया परिधान से चमक रही थी।सभी लोग उत्सुकता से इस अभियान को देख समझ रहे थे।सबसे पहले यह टोली स्थानीय जैन भवन से निकलकर मुख्य बाज़ार में पहुँची।वहां मेडिकल स्टोर्स, स्टेशनरी की दुकानों , मिठाई की दुकानों, राशन की दुकानो में जागरूकता के लिए कपड़े के थैले वितरित कर उन्हें प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में समझाया।
एक देहात के वृद्ध जन ने हमे बताया कि आप बहुत अच्छा काम कर रहे है।गाँवो में प्लास्टिक से गंदगी बढ़ गई है जिससे बच्चे बीमारियों का शिकार हो रहे है।यहाँ तक कि पशु पक्षियों का जीवन भी खतरे में आ गया है पेड़ पौधे के नीचे प्लास्टिक के इतने ढेर लगे है कि सांस लेना मुश्किल हो गया है।
सब्जी बजार के दुकानदारो को जब कपड़े की थैलियाँ वितरण किया तब उन्होंने इस कार्य का प्रोत्साहित करते हुए हमें पुर्ण रूप से आश्वासन दिया कि वह हमारे इस कार्य मे सयोग प्रदान करेंगे फिर हम अपने अंतिम पङाव कि और अग्रसर होते हुए पहुंचे पार्क जहाँ पे हर उम्र के व्यक्ति उपस्थित थे उन सबकी इस अभियान कि जो भी जिज्ञासा थी वोह उन्हें जब समझाया तो उन्होंने इस कार्य को ना ही सिर्फ सराहना कि बल्कि वह भी सिगंल प्लास्टिक युज नहीं करेंगे अब से यह आशवासन दिया।इस तरह से हमें साधारण जनगन ने हमें इस कार्य को सफल बनाने में मदद कि और हमारा सिगंल प्लास्टिक युज अभियान देव गुरु घर्म कि कृपा से एक सफलतापूर्वक अभियान बना।
मानव श्रृंखला
तेरापंथ महिला मण्डल इस्लामपुर द्वारा मानव श्रृंखला के अंतर्गत स्थानीय पार्क में नाटिका के माध्यम से लोगों में प्लास्टिक के बहिष्कार के प्रति जागरूकता अभियान किया गया।मण्डल की सभी बहनो ने पोस्टर के माध्यम से बताया कि प्लास्टिक मुक्त भारत बनाना है।मण्डल की अध्यक्षा श्रीमती जयश्री सिंघी ने कहा कि वे इस अभियान से इसलामपुर को स्वच्छ व स्वस्थ बनाना चाहती हैं।इसीलिए हमने पार्क जैसी जगह पर यह कार्यक्रम किया है क्योंकि यहाँ जन साधारण अधिक से अधिक उपस्थित रहते है। मण्डल की सदस्य निधि बोथरा ने स्थानीय रिपोर्टर को सम्पूर्ण अभियान की जानकारी दी।सभी मण्डल की बहनों ने उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता दी।

