मुंबई। टीबीएन तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम (टीपीएफ) मुंबई द्वारा एक नयी शुरुआत हे, जिसका उद्देश्य तेरापंथ समाज के व्यापारियों और प्रोफेशनल्स को आपसी सहयोग से आगे बढ़ाना और उनके व्यवसाय को नयी ऊंचाइयों तक ले जाना हे ।
मुंबई के प्रसिद्ध सहारा स्टार होटल के आलिशान बैंक्वेट हॉल में आयोजित इस मीटिंग में अलग अलग क्षेत्र के 65 व्यापारियों और प्रोफेशनल्स ने भाग लिया। चार्टर्ड अकाउंटेंट, वकील, ज्वेलरी, कंस्ट्रक्शन, इन्शुरन्स, सॉफ्टवेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स, टूर एंड ट्रेवल जैसे क्षेत्रो के प्रतिष्ठित एवं नव व्यापारियों से मीटिंग का व्यापक स्वरुप उभरकर आया।
कार्यक्रम के प्रारूप के अनुसार सभी को 60 सेकंड में अपने व्यवसाय की जानकारी देना था साथ ही उन्हें भविष्य में जिन लोगो से कनेक्ट होना हे, उसके बारे में बताना था। उपस्थित दूसरे प्रोफेशनल्स को उस व्यवसायी की उस क्लाइंट/कनेक्शन से परिचय कराने में यथासंभव मदद करना था। प्रत्येक व्यक्ति ने बढ़ चढ़कर एक दूसरे की मदद करने की कोशिश की। लगभग ६० व्यावसायिओं के बीच १५० से अधिक रेफरल शेयर हुए।
मीटिंग की शुरुआत नवकार मंत्र के उच्चारण से हुई, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम मुंबई के अध्यक्ष दीपकजी डागलिया ने सभी का स्वागत किया और टीबीएन का विज़न सबके सामने रखा। कार्यक्रम के प्रायोजक एवं मुख्य संयोजक नीरज मोटावत (माय इन्शुरन्स) ने मीटिंग के नियमों की जानकारी दी। टीपीएफ मुंबई के कोषाध्यक्ष कमल मेहता, सह संयोजक राहुल डांगी, हेमंत लोढ़ा, अनिल चपलोत, शुभम बाफना, और अन्य सदस्यों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया। विशेष उपस्थिति कैलाशजी बाफना की रही।
टीपीएफ मुंबई के मंत्री राज सिंघवी ने सभी सहयोगियों का आभार ज्ञापन किया।
मीटिंग के बाद स्वादिष्ट जैन अल्पाहार के साथ व्यक्तिगत नेटवर्किंग की तथा एक दूसरे के व्यवसाय को विस्तृत रूप से जाना। मीटिंग की सफलता से उत्साहित और भविष्य की सम्भावनाओ से प्रभावित सभी लोगो ने कम से कम महीने में एक बार इस तरह के आयोजन का अनुमोदन किया।
तेरापंथ बिज़नेस नेटवर्क – टीबीएन की पहली मीटिंग सफल

