सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: नालासोपारा स्थानकवासी नवयुवक मंडल के अधिवेशन में युवाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

नालासोपारा स्थानकवासी नवयुवक मंडल के अधिवेशन में युवाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

Last updated: July 29, 2019 10:43 am
Surabhi Saloni
Share
9 Min Read
SHARE

सभी ने एक स्वर धर्म व संस्कृति की तरफ ध्यान देने की अपील की
युवा धर्म से विमुख नहीं हैं बल्कि और विकास करना हैः चरित्रशिला जी महाराज

रवि जैन/नालासोपारा। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ मेवाड़, नालासोपारा द्वारा प.पू. चरित्रशिला जी म.सा., प. पू. भक्तिशिला जी म. सा. एवं प.पू. मैत्रीशिला की म. सा. आदि ठाणा 3 के सानिध्य में रविवार को नवयुवक मंडल का युवा अधिवेशन आयोजित किया गया जिसका विषय था – आज की युवा पीढ़ी धर्म से विमुक्त क्यों है?। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नवयुवक मंडल मुंबई एवं नालासोपारा, विरार वसई सहित विभिन्न उपसंघों के सदस्यों की उपस्थिति रही।
इस मौके पर भक्तिशिला जी महाराज साहब ने अपने प्रवचन में संस्कार पर जोर देते हुए माता/पिता का सम्मान करने की प्रेरणा दी एवं गुरु के मार्गदर्शन पर चलने पर जोर दिया। उन्होंने सामायिक व धार्मिक कार्य करने पर जोर दिया। शादी दिन में करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि दिन में शादी करने से सभी का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही दिन में भोजन करने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि कंदमूल, शादी में पटाखे, फूलों के डेकोरेशन का इश्तेमाल नहीं करना चाहिए। समाज मे तमाम बुराइयों से दूर रहना चाहिए। शादी-ब्याह में बहन-बेटियों को रास्ते पर नाचना नहीं चाहिए। पुण्य करें। जब व्यापार में मंदी आये तो समझें पुण्य का बैलेंस खत्म हो गया है। इसे सत्कार्य करके कमाएं और बढ़ाएं। युवा धर्म से विमुख नहीं हैं बल्कि और विकास करना है।
प.पू. चरित्रशिला जी महाराज ने फरमाया कि आज सभी को देखकर लगता है कि युवा पीढ़ी विमुख नहीं सम्मुख है। सभी से चातुर्मास में आने की अपील की और कहा कि आप आएंगे तो हमसे आपको कुछ मिलेगा तथा आपसे भी हमें कुछ प्राप्त होगा। आप अपने विरोधी को सहिष्णुता से जीतें। यह सबसे बेहतर गिफ्ट है। इसके अलावा भी अंग्रेजी कविता के माध्यम से महाराज साहब ने संस्कार समझाए।
नालासोपारा संघ के अध्यक्ष रमेशचंद्र इंटोदिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए युवा मंडल की प्रशंसा की एवं धर्म भावना से जुड़ने की अपील की। नवयुवक मंडल के मंत्री दीपक परमार ने कहा कि सतिया जी ने जो बताया उनकी बातों पर हमें अमल करना चाहिए। धार्मिक कार्यों के प्रति गंभीर होना चाहिए। समाज की व्यवस्थाओं में कमियों पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने सभी को समझाने की कोशिश की और कहा – समाज, संघ और देश को हम युवाओ से बहुत अपेक्षा है जिस पर हम खरा उतरने की कोशिश कर रहे हैं। आम श्रावक की समस्याओं और उसमें से धार्मिक, पारिवारिक एवं व्यावसायिक मजबूरी को मजाकिया अंदाज में बहुत बेहतरीन ढंग से सभी के समक्ष प्रस्तुत किया। साथ ही कई अन्य गंभीर मुद्दों पर चर्चा की। मेवाड़ नवयुवक मंडल के मोबाइल एप्प के बारे में भी जानकारी दी तथा बताया कि धार्मिक, व्यावसायिक, पारिवारिक विवरणों एवं कार्यक्रमों की जानकारी इसके माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि हम सभी धार्मिक अनुष्ठानों को बेहतर ढंग से करते हैं।
एमएनएम के पूर्व अध्यक्ष नरेश जी लोढा अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरुदेव सौभाग्य मुनि जी के आशीर्वाद से ही नवयुवक मंडल का निर्माण हुआ तथा आज सारी गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है।
मेवाड़ कन्या मंडल की अध्यक्षा निकिता सूर्या ने कहा – यहां का यह आइडिया बिल्कुल नया था। इस तरह कार्यक्रम होते रहना चाहिए तथा ऐसा कुछ आइडिया आना चाहिए जिससे कन्या मंडल और नवयुवक मंडल एक साथ कुछ कार्यक्रमों का आयोजन कर सकें। मेरी कोशिश है कि कन्या मंडल भी कुछ नया करे।
कृष्णा तलेसरा ने कहा कि युवा जुड़ रहे हैं तथा पहले से अधिक धर्म की ओर बढ़ रहे हैं। उन्हें आप जैसे गुरु महाराजों के सान्निध्य की आवश्यकता है। भायंदर सहित सभी जगह के युवा सामायिक में बैठते हैं। सभी साधु-भगवंतों से अलग-अलग प्रेरणा मिलती है। आपसे अनुरोध है युवाओं को सामायिक से जोड़ें। नालासोपारा के युवा अच्छी तरह से धार्मिक कार्यों में जुड़े हैं, जिसकी जितनी तारीफ की जाए कम है।
प्रोफेशनल फोरम से कमल मादरेचा ने कहा कि – आज की युवा पीढ़ी धर्म से विमुक्त क्यों है? यह बहुत जरूरी विषय है। युवाओं को जुड़ने की जरूरत है। हमारा प्रोफेशनल ग्रुप है प्रोफेशनल फोरम। हम प्रोफेशनल्स को जोड़ने के लिए उपक्रम चला रहे हैं। पिछली बार नालासोपारा में भी हमने कार्यक्रम किया था। हेल्थ, विज्ञान आदि विषयों पर हमारे पास कार्यक्रम तैयार हैं तथा स्पीकर भी हैं।
एमएमएम के मंत्री भरत बोहरा ने कहा कि  मेरा सौभाग्य है कि तीनों अध्यक्षो के साथ मंत्री रहा। तीनों ने अपने हिसाब से युवाओं को जोड़ने का काफी प्रयास किया तथा युवाओं को जोड़ा भी है। ब्लड डोनेशन सहित अलग अलग कार्यक्रम चलाये। नवयुवक मंडल के साथ युवा हैं और युवाओं के साथ नवयुवक मंडल। विभिन्न कार्यक्रमों से युवाओं को जोड़ा जाना चाहिए।
एमएनएम के मार्गदर्शक नरेंद्र लोढ़ा ने कहा कि गुरुणी मैया की प्रेरणा से युवा अब विमुक्त नहीं सम्मुख है। एक युवा अगर 5 लोगों को जगाये तो अधिवेशन साकार हो जाये। सभी को मेहनत से काम एवं कार्य की प्रशंसा करनी चाहिए। लोगों को बहानेबाज़ी न करते हुए धर्म के कार्यों जैसे विहार आदि में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। नवयुवक मंडल नालासोपारा के मुकेश बडाला ने अपने विचार व्यक्त किए।
महिला मंडल अध्यक्षा लक्ष्मीबेन इंटोदिया ने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी बहुत मजबूत है, यह मैंने आज देखा। संघ में पद पाकर हम संघ पर उपकार नहीं कर रहे हैं बल्कि संघ हमें सेवा का अवसर देकर उपकार किया है। उन्होंने कहा कि सामायिक पुरुषों की तरह महिलाओं के लिए भी मुश्किल है, इसके बावजूद महिलाएं करती हैं, इसलिये आपको भी सामायिक करना चाहिए।  संघ प्रमुख रमेश जी बोहरा ने कहा कि संघ का अनुशासन मुझे आज देखने को मिला। धर्म की बहुत ही सुंदर प्रभावना हुई। सभी लोग अपने बच्चों को जैन पाठशाला में भेजें। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।
विरार संघ से केशूलाल लोढा ने अपने विचार व्यक्त किया और कहा कि पश्चिमी सभ्यता के चक्कर में अपनी संस्कृति को भूलना उचित नहीं है। युवाओं को अपनी संस्कृति को समझना चाहिए। क्षेत्र और संस्कृति से सभी को जुड़े रहना चाहिए। नवयुवक मंडल के अध्यक्ष राकेश पामेचा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी ही प्रेम भावना सभी बनाये रखें। सभी को धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नवयुवक मंडल के अध्यक्ष राकेश पामेचा, मंत्री लक्ष्मीलाल इंटोदिया, कोषाध्यक्ष ललित कोठिफोड़ा, निवर्तमान अध्यक्ष प्रवीण इटोदिया, ललित इंटोदिया, विक्की इंटोदिया, विनोद इंटोदिया, मितेश राजावत, राजेश इंटोदिया, रौनक इंटोदिया, हीरा पोखरना, कपिल मंडावत, सुशील दुगड़, हितेश इंटोदिया, प्रितेश बोहरा, देवेंद्र बोहरा, दिनेश मांडोत, हितेश पामेचा, कमलेश मांडोत, मनोज सुराणा, महेंद्र गोटी, राजेश इंटोदिया, गणपत नवलखा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का शायराना, संगीतमय एवं बेहद प्रभावी संचालन नवयुवक मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष प्रवीण इंटोदिया ने किया। इस अवसर पर नालासोपारा संघ, महिला मंडल, कन्या मंडल, नवयुवक मंडल के सैकडों की संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।

 

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अणुव्रत समिति मुम्बई की गुरुशरणं यात्रा  में गुरु शरण में पहुंचे 160 श्रावक
Next Article तेरापंथ भवन कांदिवली में प्रेक्ष्याध्यान एवं लीडरशिप स्किल्स के विशेष वर्कशॉप का आयोजन
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?