By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: तीसरी बार आईसीसी अध्यक्ष नहीं बनना चाहते शशांक मनोहर, मई 2020 में खत्म होगा कार्यकाल
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

तीसरी बार आईसीसी अध्यक्ष नहीं बनना चाहते शशांक मनोहर, मई 2020 में खत्म होगा कार्यकाल

Last updated: December 11, 2019 9:49 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई:अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के वर्तमान अध्यक्ष शशांक मनोहर अपना कार्यकाल खत्म होने के बाद एकबार फिर इस पद की होड़ में शामिल नहीं होना चाहते। आईसीसी अध्यक्ष के रूप में उनका दूसरा कार्यकाल मई 2020 में खत्म होगा और ज्यादातर निदेशकों की ओर से अपील किए जाने के बाद भी उन्होंने तीसरी बार इस पद की होड़ में शामिल होने से इनकार कर दिया है।

एक प्रमुख अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए मनोहर ने कहा, ‘मैं इस पद पर दो साल का एक और कार्यकाल बिताने का इच्छुक नहीं हूं। हालांकि ज्यादातर निदेशक चाहते हैं कि मैं यहां जारी रखूं और उन्होंने मुझसे इसे लेकर अनुरोध भी किया है, लेकिन मैंने उनसे कहा है कि मैं ऐसा नहीं करना चाहता।’ आगे उन्होंने कहा, ‘मैं लगभग पांच सालों से अध्यक्ष पद पर हूं, मैं बहुत स्पष्ट हूं, मैं जून 2020 से इस पद पर जारी नहीं रखना चाहता। मेरे उत्तराधिकारी का पता अगले साल मई में चल जाएगा।’

2016 में पहली बार चुने गए थे

आईसीसी के पहले स्वतंत्र अध्यक्ष के रूप में मनोहर का चयन मई 2016 में हुआ था। इसके बाद मार्च 2017 में उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि पिछले साल उन्हें एकबार फिर दूसरे कार्यकाल के लिए इस संस्था का प्रमुख चुन लिया गया। अब उनका दो वर्षाें का दूसरा कार्यकाल अगले साल मई में समाप्त हो जाएगा।

बीसीसीआई को कर चुके नाराज

आईसीसी में उनके कार्यकाल के दौरान कुछ ऐसे फैसले भी लिए गए, जिनकी वजह से बीसीसीआई नाराज हो गया। आईसीसी बोर्ड की पिछली बैठक में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अर्ल एडिंग्स के नेतृत्व में एक कार्यसमिति का गठन किया गया, जिसमें भारत का कोई प्रतिनिधि नहीं था। इस बात ने बीसीसीआई अधिकारियों को हैरान कर दिया था। आईसीसी का प्रस्तावित फ्यूचर टूर प्रोग्राम (एफटीपी) भी भारतीय बोर्ड के लिए चिंता का एक विषय है, क्योंकि इसमें हर साल एक वर्ल्ड टी20 और हर तीन साल में 50 ओवरों का विश्व कप कराने की बात कही गई है। बीसीसीआई ने इस एफटीपी से सहमत होने से इनकार कर दिया और इस मामले में उसे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड व इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड का समर्थन भी मिला। हालांकि अब बीसीसीआई अधिकारियों की नई टीम आईसीसी के फैसलों को लेकर क्या रुख अपनाएगी, ये बाद में साफ होगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article नागरिकता संशोधन बिल: पूर्वोत्तर में उबाल, त्रिपुरा में 48 घंटे के लिए इंटरनेट बंद; कांग्रेस देशभर में आज करेगी प्रदर्शन
Next Article पीसीबी चेयरमैन ने कहा- भारत से खेलने की मिन्नतें नहीं करेंगे, पाकिस्तान न्यूट्रल वेन्यू पर नहीं खेलेगा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

सच जान चुके युवाओं को डराया-धमकाया नहीं जा सकता : खरगे-राहुल
national
August 1, 2026
आचार्य श्री भिक्षु स्वामी के त्रिशताब्दी समापन समारोह के अवसर पर श्री हरी बाग हॉल के प्रांगण में भव्य भिक्षु भक्ति का आयोजन
social
August 1, 2026
इश्कनामा और नसीमा को मिले बेशुमार प्यार पर शहनाज़ गिल बोलीं, “दिल से शुक्रिया”
entertainment
August 1, 2026
दक्षिण मुंबई में युवाचार्य अभिनंदना समारोह का आयोजन
social
July 31, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?