By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: नागरिकता संशोधन बिल: पूर्वोत्तर में उबाल, त्रिपुरा में 48 घंटे के लिए इंटरनेट बंद; कांग्रेस देशभर में आज करेगी प्रदर्शन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

नागरिकता संशोधन बिल: पूर्वोत्तर में उबाल, त्रिपुरा में 48 घंटे के लिए इंटरनेट बंद; कांग्रेस देशभर में आज करेगी प्रदर्शन

Last updated: December 11, 2019 9:40 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

ईटानगर: लोकसभा में पास किए गए नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में मंगलवार को नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में छात्र संगठनों और वाम दलों ने बंद का ऐलान किया था। असम, त्रिपुरा और अरुणाचल में इसका असर आम जनजीवन पर देखा गया। असम के डिब्रूगढ़ और जोरहाट में बिल का विरोध कर रहे लोगों ने आगजनी की। यहां मंगलवार को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं। इसी तरह अरुणाचल में भी बंद के चलते बाजार और सड़कें सूनी रहीं। त्रिपुरा में प्रदर्शन के मद्देनजर 48 घंटे तक इंटरनेट बैन कर दिया गया।

ऑल असम स्टूडेंट यूनियन और नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन के अलावा 16 वाम संगठनों ने बंद का आह्वान किया था। इन लोगों का कहना है कि नागरिकता संशोधन बिल पक्षपातपूर्ण है। इससे नॉर्थ ईस्ट के लोगों की पहचान के अलावा सामाजिक और सांस्कृतिक ताना-बाना खतरे में पड़ रहा है।

असम में ट्रेन सेवाओं पर भी असर, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी
गुवाहाटी में विधानसभा और सचिवालय के पास प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प भी हुई। पुलिस प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक रही थी। डिब्रूगढ़ में प्रदर्शनकारियों की सीआईएएसएफ से भिड़ंत हुई। प्रदर्शनकारियों ने रेलवे लाइन पर भी प्रदर्शन किया, इसके चलते ट्रेन सेवाओं पर भी असर पड़ा।

त्रिपुरा में बाजार बंद, सड़कें सूनी
त्रिपुरा में दुकानें और सड़कों पर भीड़भाड़ नहीं दिखी। ज्यादातर बाजार बंद थे। यहां धलाई जिले में एक बाजार में कुछ दुकानों में प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी। बताया जा रहा है कि इन दुकानों के मालिक गैर-आदिवासी थे। इसके अलावा कुछ और जगहों पर भी आगजनी की घटनाएं हुईं। पुलिस ने बताया कि बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है, लेकिन आगजनी की घटनाओं से गैर-आदिवासी दुकानदार डरे हुए हैं। पूरे त्रिपुरा में ट्रेन सेवाओं पर असर पड़ा।

मेघालय में आगजनी की घटनाएं
अरुणाचल प्रदेश में शिक्षण संस्थान, बैंक और व्यापारिक संस्थान बंद रहे। सड़कों पर सरकारी वाहन ही नजर आए। यहां ऑल अरुणाचल प्रदेश स्टूडेंट यूनियन ने बंद बुलाया था। सरकारी दफ्तरों में भी कर्मचारियों की संख्या न के बराबर रही। इसके अलावा मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में आगजनी की घटनाएं सामने आईं। ईस्ट खासी हिल्स जिले में पुलिस की गाड़ियों पर पेट्रोल बम फेंके गए। संवेदनशील इलाकों में सीआरपीएफ की अतिरिक्त टुकड़ियां तैनात कर दी गई हैं।

बिल का मकसद 3 देशों के अल्पसंख्यक शरणार्थियों को नागरिकता देना

नागरिकता संशोधन बिल 2019 गैर-मुस्लिम शरणार्थियों को भारत की नागरिकता का मौका प्रदान करता है। इसमें पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान में किसी तरह की धार्मिक बाध्यता का सामना करने वाले लोग आवेदन दे सकते हैं। भारत में पांच साल रहने के बाद उन लोगों को भारत की नागरिकता दे दी जाएगी। वर्तमान नियमों के अनुसार 11 साल बाद यह नागरिकता दी जा रही थी। बिल सोमवार को आधी रात लोकसभा में पास हुआ।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article संसद में कृषि राज्यमंत्री बोले- मोदी सरकार ने कृषि बजट को बढ़ाकर किया दोगुना
Next Article तीसरी बार आईसीसी अध्यक्ष नहीं बनना चाहते शशांक मनोहर, मई 2020 में खत्म होगा कार्यकाल

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

सच जान चुके युवाओं को डराया-धमकाया नहीं जा सकता : खरगे-राहुल
national
August 1, 2026
आचार्य श्री भिक्षु स्वामी के त्रिशताब्दी समापन समारोह के अवसर पर श्री हरी बाग हॉल के प्रांगण में भव्य भिक्षु भक्ति का आयोजन
social
August 1, 2026
इश्कनामा और नसीमा को मिले बेशुमार प्यार पर शहनाज़ गिल बोलीं, “दिल से शुक्रिया”
entertainment
August 1, 2026
दक्षिण मुंबई में युवाचार्य अभिनंदना समारोह का आयोजन
social
July 31, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?