सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर वेस्टइंडीज 45/2
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर वेस्टइंडीज 45/2

Last updated: September 2, 2019 6:51 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

जमैका:वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 299 रन की बढ़त लेने के बाद भारत ने अपनी दूसरी पारी चार विकेट पर 168 रन बनाकर घोषित कर दी। इस लिहाज से वेस्टइंडीज को मैच जीतने के लिए 468 रन की जरूरत है। हालांकि, टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। इशांत शर्मा की गेंद पर क्रेग ब्रैथवेट अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद जॉन कैम्पबेल को मोहम्द शमी ने स्लिप में कैच आउट कराया। दिन का खेल होने पर विंडीज टीम ने 2 विकेट खोकर 45 रन बना लिए। डैरेन ब्रावो और शमारा ब्रूक्स नाबाद लौटे।

पंत के नाम 11 टेस्ट में 50 डिसमिसल

दूसरी पारी में विंडीज के बल्लेबाज क्रेग ब्रैथवेट का कैच लेते ही ऋषभ पंत महज 11 टेस्ट में ही 50 शिकार करने वाले विकेटकीपर बन गए। उनसे आगे सिर्फ मार्क बाउचर, जॉनी बेयरस्टो और टिम पेन हैं, जिन्होंने 10 टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की। वहीं एडम गिलक्रिस्ट ने अपने 11वें टेस्ट में 50 विकेट का रिकॉर्ड बनाया था। भारत के लिए इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने 15 टेस्ट में 50 शिकार किए थे।

दूसरी पारी में रहाणे-विहारी ने दिखाया शानदार खेल

दूसरी पारी में भारत की शुरुआत खराब रही। टीम के चार विकेट जल्दी गिर गए। हालांकि, इसके बाद उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (64) और हनुमा विहारी (53) ने शानदार खेल दिखाते हुए अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए और टीम को 150 रन के पार पहुंचाया। इस दौरान दोनों के बीच शतकीय साझेदारी भी पूरी हुई।

फेल हुआ टॉप ऑर्डर

सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और केएल राहुल इस पारी में कुछ खास नहीं कर पाए और केमार रोच की गेंदों पर अपने विकेट गंवा बैठे । रोच ने इसके बाद कप्तान विराट कोहली को भी खाता खोलने का मौका नहीं दिया। चेतेश्वर पुजारा लगातार चौथी पारी में असफल रहे। उन्हें विंडीज टीम के कप्तान जेसन होल्डर ने आउट किया।

विंडीज टीम 117 पर ऑलआउट

इससे पहले पहली पारी में वेस्टइंडीज की पूरी टीम 117 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 6 विकेट लिए। मोहम्मद शमी को दो सफलता मिली। रविंद्र जडेजा और इशांत शर्मा को 1-1 विकेट मिला। विंडीज के लिए शिमरॉन हेटमायर ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए। भारत ने पहली पारी में 416 रन बनाए थे।

बुमराह ने हैट्रिक ली

तीसरे दिन वेस्टइंडीज के रहकीम कॉर्नवाल 14 रन बनाकर शमी का शिकार बने। उनके बाद जेहमार हैमिल्टन (5) को इशांत और केमार रोच (17) को जडेजा ने पवेलियन भेजा। इससे पहले बुमराह ने हैट्रिक ली। 6 विकेट लिए। यह उनके करियर की पहली हैट्रिक है। टेस्ट में वे ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बन गए। इससे पहले हरभजन सिंह और इरफान पठान ने हैट्रिक विकेट लिए थे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article चंद्रमा से सिर्फ 109 किमी दूर चंद्रयान-2 के लिए आज खास दिन, लैंडर-रोवर होंगे अलग
Next Article डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय-अमेरिकी महिला को संघीय जज के लिए नामित किया
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

दक्षिण मुंबई में महावीर निर्वाण महोत्सव आयोजित
social
November 9, 2026
दिल्ली के बाद अब मुंबई में बिगड़ी हवा की गुणवत्ता, कई इलाकों में AQI 200 पार
Mumbai / Maharshtra national
November 9, 2026
सान्वी सोशल वेलफेयर ने टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में कैंसर मरीजों के साथ मनाई दिवाली, लगातार 13वें वर्ष आयोजित हुआ विशेष समारोह
entertainment
November 9, 2026
इस दिवाली घर से दूर हैं कार्तिक आर्यन, लंदन में ‘कैप्टन इंडिया’ की शूटिंग के बीच आई अपनों की याद, कहा – “घर पर सभी की बहुत याद आ रही है”
entertainment
November 9, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?